खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से महिला की मौत

सहरसा सिटी : बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में खाना बनाने के दौरान लक्ष्मण पासवान की पत्नी बुरी तरह झुलस गयी. जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस को दिये बयान में मृतका के पति ने कहा कि वह मंगलवार […]
सहरसा सिटी : बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में खाना बनाने के दौरान लक्ष्मण पासवान की पत्नी बुरी तरह झुलस गयी. जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस को दिये बयान में मृतका के पति ने कहा कि वह मंगलवार की सुबह अपनी मां इंद्रा देवी के साथ गेहूं की फसल काटने गया था. मेरी पत्नी अकेले घर में खाना बना रही थी. कुछ देर बाद गांव के लोगों ने हल्ला किया कि तुम्हारी पत्नी जल गयी है. सूचना पर मैं दौड़ कर घर पहुंचा तो वह बुरी तरह जली हुई थी. ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया, जहां उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




