बरात गाड़ी पलटी एक दर्जन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. दूल्हा व दुल्हन को भी आयी चोटें अनुमंडल अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह बरातियों से भरी सवारी गाड़ी पलट गयी. जिसमें लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गये, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है. सिमरी नगर : बाराती गाड़ी पलटने की घटना के बाद से शादी की खुशी मायूसी […]
विज्ञापन
हादसा. दूल्हा व दुल्हन को भी आयी चोटें
अनुमंडल अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह बरातियों से भरी सवारी गाड़ी पलट गयी. जिसमें लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गये, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है.
सिमरी नगर : बाराती गाड़ी पलटने की घटना के बाद से शादी की खुशी मायूसी में बदल गयी है. हालांकि, कोई बड़ा नुकसान नहीं होने के लिए परिजन ईश्वर को धन्यवाद दे रहे हैं.
सोमवार रात हुई थी शादी, वर-वधू भी घायल: मंगलवार सुबह लगभग ग्यारह बजे सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा मुख्य मार्ग पर भोरहा के निकट हुए हादसे में गाड़ी में बैठे वर-वधु भी घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बराती सोमवार रात तटबंध के अंदर भमरी गांव में हुई शादी से लौट कर धमसैन जा रही थी. इसी दौरान सवारी गाड़ी (बीआर 19 बी 4796) का पिछला चक्का अचानक से फट गया और गाड़ी असंतुलित हो सड़क के बगल में स्थित खेत में पलट गयी.
वहीं घटना में घायल नागो राम ने बताया कि गाड़ी पलटने के बाद किसी तरह गाड़ी का शीशा तोड़ कर बाहर निकले. जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी को गाड़ी से निकाला गया. घायल नागो राम ने बताया कि गाड़ी पलटने से दूल्हा देव चन्द्र राम, दुल्हन खुश्बु कुमारी सहित बाराती भोलट राम, शिबु राम, दिलीप राम, लवकुश राम, उमेश राम, मिथुन राम, हरदेव राम, मोहन राम सहित दर्जन भर लोग घायल हो गये. इधर, घटना के बाद बख्तियारपुर थाना के एसआई अनिल कुमार न दल-बल के साथ पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना कर सारे मामले की तहकीकात की और घायलों को अस्पताल भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




