दो दर्जन पर सीसीए का प्रस्ताव शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन सख्त

सहरसा सिटी : पंचायत चुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार ने दो दर्जन अपराधियों पर सीसीए तीन लगाने का प्रस्ताव जिलापदाधिकारी को भेजा है. एसपी ने डरहार ओपी क्षेत्र के परताहा निवासी सत्यनारायण यादव, सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरडीहा निवासी मदनजीत सिंह, सकरौली […]
सहरसा सिटी : पंचायत चुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार ने दो दर्जन अपराधियों पर सीसीए तीन लगाने का प्रस्ताव जिलापदाधिकारी को भेजा है.
एसपी ने डरहार ओपी क्षेत्र के परताहा निवासी सत्यनारायण यादव, सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरडीहा निवासी मदनजीत सिंह, सकरौली निवासी शुकुल उर्फ शुक्ला यादव, बचकन यादव, बलथी निवासी अजय सिंह, महिषी थाना क्षेत्र के ठुठा निवासी साहेब पासवान, जितेंद्र उर्फ जीतू पासवान, हरेराम पासवान, बैजनाथपुर शिविर क्षेत्र के इटहरा निवासी विमल पासवान, नवहट्टा थाना क्षेत्र के देवका टोला सतासी निवासी मो जसीम, भेलाही निवासी कैलाश यादव, पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र के ठाढ़ी निवासी गौरी यादव,
सौरबाजार थाना क्षेत्र के लहौना निवासी मो मुक्ति, मो जफर, रौता निवासी देवानंद यादव, सुहथ भरना टोला निवासी फुलों यादव, सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के जम्हरा निवासी घोघर यादव, गुणसागर यादव, रखौता निवासी मिथिलेश यादव, खजुराहा निवासी श्यामल यादव, चिड़ैया ओपी क्षेत्र के बरियाही निवासी रामानंद यादव, कबीरपुर निवासी साजो चौधरी, बलवाहाट ओपी क्षेत्र के मोहनियां निवासी कौशल यादव, बघवा निवासी टुनटुन राय, कमाल झा उर्फ शाका पर सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




