सड़क दुर्घटना में आयुष चिकित्सक जख्मी

Published at :17 Apr 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में आयुष चिकित्सक जख्मी

अपनी बाइक से पॉलिटेक्निक स्थित घर से जा रहे थे पीएचसी सहरसा सिटी : सौरबाजार पीएचसी में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ विनोद कुमार झा सौरबाजार चौक पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज नया बाजार स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. उनके परिजनों ने […]

विज्ञापन

अपनी बाइक से पॉलिटेक्निक स्थित घर से जा रहे थे पीएचसी

सहरसा सिटी : सौरबाजार पीएचसी में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ विनोद कुमार झा सौरबाजार चौक पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज नया बाजार स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. उनके परिजनों ने बताया कि अन्य दिनों की तरह वे शनिवार को भी अपनी बाइक से पॉलिटेक्निक स्थित घर से पीएचसी जा रहे थे.
इसी दौरान सौरबाजार चौक पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. लोगों ने जख्मी अवस्था में उन्हें सौरबाजार पीएचसी में भरती कराया. जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन हालत नाजुक रहने के कारण सदर अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया. जख्मी की हालत चिंताजनक है व आइसीयू में भरती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन