रिटायर्ड बीडीओ की पिटाई

Published at :03 Jan 2014 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
रिटायर्ड बीडीओ की पिटाई

सहरसा : जमीन विवाद में सेवानिवृत्त बीडीओ अंदौली सौर बाजार निवासी रामाकांत सिन्हा की गुरुवार को कुछ लोगों ने कोर्ट परिसर में ही पिटाई कर दी. बीडीओ ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद 2011 में अंदौली सड़क किनारे बूटन पासवान व कैलाश पासवान से जमीन लेकर घर बनाया. गांव के ही अजय यादव, विजय यादव, […]

विज्ञापन

सहरसा : जमीन विवाद में सेवानिवृत्त बीडीओ अंदौली सौर बाजार निवासी रामाकांत सिन्हा की गुरुवार को कुछ लोगों ने कोर्ट परिसर में ही पिटाई कर दी. बीडीओ ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद 2011 में अंदौली सड़क किनारे बूटन पासवान व कैलाश पासवान से जमीन लेकर घर बनाया.

गांव के ही अजय यादव, विजय यादव, मिथिलेश मेहता, लक्ष्मण दास व नरेश मेहता ने जबरदस्ती अपनी जमीन बता कर हड़पना चाहा. आरोपियों ने रंगदारी व जान से मारने की धमकी भी दी. इसकी शिकायत 10 अक्तूबर, 2013 को एसपी के जनता दरबार में की. इसी दौरान नरेश मेहता ने न्यायालय में जमीन को लेकर मुकदमा दर्ज किया. इसमें न्यायालय द्वारा फैसला आ चुका है. फैसले का नकल लेने गुरुवार को न्यायालय आया. अचानक आरोपियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया. मारपीट में सेवानिवृत्त बीडीओ का सिर फट गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन