गांव में बनी शराब तो पूरे गांव को देना पड़ेगा जुर्माना

Published at :07 Apr 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
गांव में बनी शराब तो पूरे गांव को देना पड़ेगा जुर्माना

सहरसा सदर : पूर्ण शराबबंदी कानून को जिले में शत प्रतिशत लागू किये जाने को लेकर बुधवार को प्रभारी जिलािधकारी दारोगा प्रसाद यादव व पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार ने सभी थाने के थानाध्यक्ष व पीपी सहित एपीपी के साथ बैठक की गयी. जिसमें कहा गया कि अवैध शराब बेचने व पीने वाले को आठ वर्ष […]

विज्ञापन

सहरसा सदर : पूर्ण शराबबंदी कानून को जिले में शत प्रतिशत लागू किये जाने को लेकर बुधवार को प्रभारी जिलािधकारी दारोगा प्रसाद यादव व पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार ने सभी थाने के थानाध्यक्ष व पीपी सहित एपीपी के साथ बैठक की गयी. जिसमें कहा गया कि अवैध शराब बेचने व पीने वाले को आठ वर्ष की सजा का प्रावधान है. जबकि जहरीली शराब से मौत होने पर शराब बनाने वाले को मृत्युदंड तक की सजा का प्रावधान किया गया है.

सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि शराब बेचने व पीने वाले के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करे. जिनके घर, गाड़ी या जमीन पर शराब पायी जायेगी, ऐसे लोगों के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं किसी गांव में अवैध शराब बनाते पकड़े जाने पर उस गांव को सामूहिक रूप से कार्रवाई की जायेगी. किसी के घर में महुआ पाये जाने पर भी वह दंड का भागी होगी. इसकी सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखने की बात कही गयी.

प्रभारी डीएम श्री यादव ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी को लेकर सभी सजग होकर अपना काम करे. साथ ही किसी भी हाट बाजार या शहरी क्षेत्र में ताड़ी बेचते पकड़े जाने पर भी कार्रवाई करने की बात कही गयी.
बैठक में आपदा प्रभारी रंजीत कुमार, वरीय उपसमहर्ता सुनील दत्त् झा, उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार, डीपीआरओ बिुदंसार मंडल सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन