कोसी स्पोर्ट्स अकादमी के दो प्रशिक्षु क्रिकेटरों का राष्ट्रीय अंडर 17 प्रतियोगिता में हुआ चयन

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :27 Apr 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
कोसी स्पोर्ट्स अकादमी के दो प्रशिक्षु क्रिकेटरों का राष्ट्रीय अंडर 17 प्रतियोगिता में हुआ चयन

सत्तरकटैया प्रखंड प्रमुख सिंधु कुमारी पति संजय कुमार यादव के पुत्र शाश्वत कुमार सचिन एवं नगर निगम वार्ड 39 निवासी अर्चना देवी पति दशरथ चौधरी के पुत्र कृष कुमार का चयन क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है.

विज्ञापन

26 से 31 मई तक तेलंगाना में आयोजित होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

सहरसा. कोसी स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे जिले के सत्तरकटैया प्रखंड प्रमुख सिंधु कुमारी पति संजय कुमार यादव के पुत्र शाश्वत कुमार सचिन एवं नगर निगम वार्ड 39 निवासी अर्चना देवी पति दशरथ चौधरी के पुत्र कृष कुमार का चयन क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है. 26 से 31 मई तक तेलंगाना के महबूब नगर में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 17 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए नवोदय स्कूल की टीम से किया गया है. यह दोनों खिलाड़ी नवोदय के छात्र हैं एवं लगातार पिछले तीन वर्षों से कोसी स्पोर्ट्स अकादमी में क्रिकेट के प्रशिक्षण ले रहे हैं. इन दोनों के चयन पर कोसी स्पोर्ट्स अकादमी के कोच सह बिहार जूनियर क्रिकेट टीम के कई बार कोच रह चुके रोशन सिंह धोनी ने कहा कि यह कोसी स्पोर्ट्स अकादमी की तरफ से 37वें एवं 38वें खिलाड़ी हैं, जिनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है. शाश्वत कुमार सचिन एवं कृष लगातार कोसी स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे. इस प्रशिक्षण का प्रतिफल है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरे देश से विभिन्न नवोदय विद्यालयों की टीम का मैच आयोजित कर ट्रायल होकर एक टीम बनायी गयी है. जिसमें इन दोनों का चयन किया गया है.

खिलाड़ियों व स्थानीय लोगों में जश्न का माहौल

इन दोनों खिलाड़ियों को तैयार करने में कोसी स्पोर्ट्स अकादमी के जूनियर कोच कुणाल चौधरी, राहुल क्षत्रिय एवं पंकज ठाकुर का विशेष योगदान है. इन तीनों कोचों ने भी कई खिलाड़ियों को तराशा है. जिसमें से इन दोनों खिलाड़ियों ने उभर कर राष्ट्रीय पटल पर अपना नाम दर्ज कराया है. शाश्वत कुमार सचिन के चयन होने पर सत्तरकटैया प्रखंड प्रमुख के घर एवं खिलाड़ियों में जश्न का माहौल है. साथ ही कोसी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों में भी जश्न का माहौल है. इस मौके पर कोसी स्पोर्ट्स अकादमी के अर्जुन चौधरी ने कहा कि कोसी स्पोर्ट्स अकादमी के कोच सह बिहार जूनियर क्रिकेट टीम के कोच रोशन सिंह धोनी द्वारा जिले में खेल का एक ऐसा माहौल तैयार कर दिया गया है, जहां क्रिकेट, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल खो-खो, हॉकी सहित कई खेलों का अब नियमित अभ्यास होता है एवं खिलाड़ी राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाते हैं. खेल के माध्यम से कई खिलाड़ी अब नौकरी भी ले रहे हैं. साथ ही जो खेलते हैं, वह नशा से भी दूर रहते हैं. नशा के विरुद्ध खेल को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोग संकल्पित हैं.

इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, संयुक्त सचिव राजेश सिंह, गुलनियाज रब्बानी, क्रीड़ा भारती प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी, प्रांत मंत्री अमित ठाकुर, जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष विवेक विशाल, जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष आरके सिंह, जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला तैराकी संघ अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, जिला खो-खो संघ सचिव सैयद शमी अहमद, जिला हैंडबॉल संघ सचिव नीतीश मिश्रा, जिला कबड्डी संघ सचिव आशीष सिंह, जिला तैराकी संघ सचिव चंदन कुमार, जिला साइकलिंग संघ सचिव दर्शन कुमार गुड्डू, कोशी स्पोर्ट्स अकादमी कोषाध्यक्ष विप्लब रंजन, कुमर टोला स्पॉटिंग क्लब अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने हर्ष व्यक्त करते दोनों ही खिलाड़ियों को बधाई दी. साथ ही उनके कोच एवं कोसी स्पोर्ट्स अकादमी के सभी सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन