क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले सांसद, सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले सांसद, सौंपा ज्ञापन

ग्रामीण सड़कों की जर्जर स्थिति, कटाव की समस्या तथा स्वास्थ्य एवं अस्पताल संबंधी मुद्दों को लेकर सांसद राजेश वर्मा ने जिलाधिकारी दीपेश कुमार से मुलाकात की.

विज्ञापन

ग्रामीण सड़कों की जर्जर स्थिति, कटाव की समस्या तथा स्वास्थ्य व अस्पताल संबंधी मुद्दों को लेकर की मुलाकात

सिमरी बख्तियारपुर. खगड़िया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र की मुख्य एवं ग्रामीण सड़कों की जर्जर स्थिति, कटाव की समस्या तथा स्वास्थ्य एवं अस्पताल संबंधी मुद्दों को लेकर सांसद राजेश वर्मा ने जिलाधिकारी दीपेश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत पत्र भी जिलाधिकारी को सौंपा है. सांसद राजेश वर्मा ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि महिषी प्रखंड अंतर्गत बोहरवा से बेलडावर तक लगभग 11 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावित है. यह सड़क कई पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग है, जिसका निर्माण अत्यंत आवश्यक है. इस महत्वपूर्ण परियोजना की टेंडर प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है, इस पर आगे की कार्रवाई जल्द सुनिश्चित की जाये. सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग से सिमरी जाने वाली मुख्य सड़क का पूर्व में ही संवेदक को कार्य आवंटित होने के बाद निर्माण शुरू नहीं हो पाया है. इसको लेकर शीघ्र पहल की जाये. सलखुआ प्रखंड अंतर्गत बहुरवा चौक से गोरियारी की मुख्य सड़क जर्जर हालत में है, इसका निर्माण अत्यंत आवश्यक है. साथ ही सलखुआ प्रखंड अंतर्गत उटेशरा पंचायत के बोहरवा चौक से पचबिहरा जाने वाली मुख्य सड़क टेंडर के बाद जर्जर स्थिति में है. इसका निर्माण अत्यंत आवश्यक है. इसको लेकर शीघ्र पहल किये जाने की आवश्यकता है.

जल्द आरओबी के निर्माण की मांग

सांसद राजेश वर्मा ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर कहा कि सहरसा-महेशखूंट-पूर्णिया एनएच 107 परियोजना के तहत रानीबाग स्थित आरओबी का निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है, इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक पहल की जाये. सांसद ने कहा कि सलखुआ प्रखंड के गोरियारी से कोसी तटबंध तक जाने वाली मुख्य सड़क पूर्णतया जर्जर हो चुकी है. वहीं पुल पिछले 5 वर्षों से अर्धनिर्मित है. इस पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. साथ ही सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है, जिस कारण मरीजों को परेशानी होती है. इस पर पहल की जाये. सांसद राजेश वर्मा ने हाल ही में प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे में सलखुआ प्रखंड के मृतकों के परिवार को मुआवजा राशि मिलने में आ रही कुछ तकनीकी परेशानी को दूर करने को लेकर निर्देशित किया है. इस मुलाकात में जिलाधिकारी ने सांसद राजेश वर्मा को आश्वस्त किया है कि जल्द सभी मुख्य मुद्दों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन