बालगृह से फरार बच्चों का नहीं मिला सुराग

Published at :07 Apr 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
बालगृह से फरार बच्चों का नहीं मिला सुराग

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के रहमान चौक स्थित जनजागरण संस्थान द्वारा संचालित बाल गृह की खिड़की तोड़ फरार हुए छह बच्चों का कोई सुराग घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी नही मिल सका है. घटना के बाद बच्चों की खोज में पुलिस व व्यवस्थापक ने जिस तरह से त्वरित कार्रवाई […]

विज्ञापन

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के रहमान चौक स्थित जनजागरण संस्थान द्वारा संचालित बाल गृह की खिड़की तोड़ फरार हुए छह बच्चों का कोई सुराग घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी नही मिल सका है. घटना के बाद बच्चों की खोज में पुलिस व व्यवस्थापक ने जिस तरह से त्वरित कार्रवाई की थी.

यदि यह जारी रहता तो शायद गृह से फरार बच्चे वापस आ सकते थे. लेकिन कुछ देर की खोजबीन के बाद प्रशासन व व्यवस्थापक हाथ पर हाथ धरकर बैठे हैं. शायद इन्हें किसी चमत्कार की उम्मीद है. गृह में मंगलवार की अहले सुबह हुइ घटना में सफलता मिली भी नही थी कि देर रात एक बालक की मौत ने सनसनी फैला दी. इस बाबत गृह के परामर्शी श्वेता कुमारी ने बताया कि प्रशासन व चाइल्ड लाइन के सहयोग से बच्चें की खोज की जा रही है. एक साल के दौरान गृह से दो बार बच्चों द्वारा खिड़की तोड़कर फरार होना गृह के व्यवस्थापक पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन