करंट से एक की मौत, सात घायल

सिमरी नगर(सहरसा) : बुधवार सुबह अन्य की तरह मजदूर निमार्णाधीन भवन में कार्य कर रहे थे. इसी दौरान मसाला मिक्सचर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के दौरान भवन के आगे मशीन के उपरी लोहे का हिस्सा उपर से जा रहे ग्यारह हजार वोल्ट के तार से जा सटा. जिसके बाद सभी […]
सिमरी नगर(सहरसा) : बुधवार सुबह अन्य की तरह मजदूर निमार्णाधीन भवन में कार्य कर रहे थे. इसी दौरान मसाला मिक्सचर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के दौरान भवन के आगे मशीन के उपरी लोहे का हिस्सा उपर से जा रहे ग्यारह हजार वोल्ट के तार से जा सटा. जिसके बाद सभी मशीन को खींच रहे मजदूर बिजली के संपर्क में आ गये.
इसके साथ ही मशीन सहित सभी नीचे गिर गये. वहीं बिजली के संपर्क में आने से सभी मजदूर और निमार्णाधीन भवन के गृह स्वामी भी घायल हो गये और सभी को आनन-फानन मे सलखुआ पीएचसी पहुंचाया गया.बुधवार सुबह लगभग आठ बजे करंट लगने से घायल सभी लोगो को सलखुआ पीएचसी पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने 26 वर्षीय सुधीर सादा को मृत घोषित कर दिया. वहीं शेष बचे सात लोगों का आनन फानन में इलाज शुरू हुआ. जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




