बोटलिंग प्लांट में डेढ़ लाख लीटर शराब किये गये नष्ट

Published at :02 Apr 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
बोटलिंग प्लांट में डेढ़ लाख लीटर शराब किये गये नष्ट

सहरसा मुख्यालय : बिहार सरकार द्वारा राज्य में शराबबंदी को सफल बनाने लिए गए निर्णय के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2015-16 के अंतिम दिन 31 मार्च को बची हुई देशी शराब को नष्ट कर दिया गया. गुरुवार को रात दस बजे सर्वा ढ़ाला के पास स्थित इन वैली डिस्टीलर्स बॉटलिंग प्लांट में उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार […]

विज्ञापन
सहरसा मुख्यालय : बिहार सरकार द्वारा राज्य में शराबबंदी को सफल बनाने लिए गए निर्णय के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2015-16 के अंतिम दिन 31 मार्च को बची हुई देशी शराब को नष्ट कर दिया गया.
गुरुवार को रात दस बजे सर्वा ढ़ाला के पास स्थित इन वैली डिस्टीलर्स बॉटलिंग प्लांट में उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे अधिकारियों के दल ने प्लांट में रखे 82 हजार लीटर को जब्त करते उस पर रोलर चला वहीं नष्ट कर दिया. अधिकारियों ने रिडक्शन वेट एवं वोटलिंग प्लांट को भी सील कर हमेशा के लिए बंद कर दिया. इसके अलावे भारतीय नगर व शिवपुरी स्थित देशी शराब के गोदामों पर जाकर वहां भी रखे देशी शराब के पाउच को नष्ट कर दिया. शराब नष्टकारी दस्ते में उत्पाद अधीक्षक के अलावे उत्पाद निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, भंडार पदाधिकारी प्रभुनाथ सिंह, अवर निरीक्षक धीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव शामिल थे. उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि शराबबंदी के प्रति सरकार कृत संकल्पित है.
क्रमवार रूप से राज्य को नशामुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है. पहले चरण में देशी शराब पर पूर्ण पाबंदी और गांवों में अंगरेजी शराब की बिक्री पर रोक लगाई गई है. शहर के इंट्री प्वाईंट पर अंगरेजी शराब की कुछ दुकानें खोली जा रही है. जो पूर्णत: प्रशासन की देखरेख में संचालित होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन