लड़की खरीदने पहुंचे दो बिचौलियों को पकड़ा

Published at :11 Mar 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
लड़की खरीदने पहुंचे दो बिचौलियों को पकड़ा

सोनवर्षाराज : क्षेत्र के गरीब घर की लड़कियों के परिजनों को पैसों का प्रलोभन दे शादी कराकर अन्य राज्यों में ले जाने वाला गिरोह पुन: सक्रिय होने लगा है. ऐसे ही एक मामले मे बरैठ पंचायत के अमृता गांव के ग्रामीणों ने उत्तरप्रदेश के दो दलालों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी […]

विज्ञापन

सोनवर्षाराज : क्षेत्र के गरीब घर की लड़कियों के परिजनों को पैसों का प्रलोभन दे शादी कराकर अन्य राज्यों में ले जाने वाला गिरोह पुन: सक्रिय होने लगा है. ऐसे ही एक मामले मे बरैठ पंचायत के अमृता गांव के ग्रामीणों ने उत्तरप्रदेश के दो दलालों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी अनुसार, अमृता गांव निवासी मसोमात कबूतरी देवी के घर यूपी के फाशीगंज जिले के सहाबार थाना क्षेत्र के ताली गांव निवासी झरगद याकुतगेज गांव निवासी वाहिद साह पहुंचा तथा पैसो का प्रलोभन देकर अपनी लड़की की शादी करवाने को कहा. लेकिन महिला ने दोनों के बारे में सारी जानकारी ग्रामीणों को बता दिया.

ग्रामीणों ने इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए यूपी के दोनों युवको से कड़ाई से पूछताछ की. पता चला ये लोग इसी तरह गांव-गांव घूम कर पैसों का प्रलोभन देकर गरीब घर की लड़कियों से शादी कर अपने राज्य ले जाकर बेच देते हैं. ग्रामीणों ने यूपी के दोनों युवकों को पकड़ कर स्थानीय थाना के हवाले कर दिया. जहां स्थानीय थाना पुलिस ने मसोमात कबूतरी देवी के आवेदन पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवकों को जिला न्यायालय के सुपुर्द कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन