समस्या पर सियासत नहीं हो रहा समाधान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

नौ फरवरी को शव जलाने को लेकर दबंगों ने की थी पिटाई दोनों पक्ष से पांच लोग हुए थे घायल, मामला भी हुआ दर्ज सहरसा मुख्यालय/बैजनाथपुर : नौ फरवरी को बैजनाथपुर के गम्हरिया पंचायत स्थित महादलित टोला वार्ड नंबर 12 में शव जलाने को लेकर दबंगों ने महादलितों की पिटाई कर दी थी. इसमें चार […]
विज्ञापन
नौ फरवरी को शव जलाने को लेकर दबंगों ने की थी पिटाई
दोनों पक्ष से पांच लोग हुए थे घायल, मामला भी हुआ दर्ज
सहरसा मुख्यालय/बैजनाथपुर : नौ फरवरी को बैजनाथपुर के गम्हरिया पंचायत स्थित महादलित टोला वार्ड नंबर 12 में शव जलाने को लेकर दबंगों ने महादलितों की पिटाई कर दी थी. इसमें चार महादलित सहित पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. वे आज भी अस्पताल में इलाजरत हैं. दोनों ओर से सौरबाजार थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिसिया कार्रवाई शून्य ही है.
इधर मारपीट की घटना के बाद गांव में सियासत का दौर जारी है. थोर-थाम, मेल-मिलाप व गिरफ्तारी की मांग के लिए तो नेता पहुंच रहे हैं, लेकिन मूल समस्याओं के समाधान की बात कोई नहीं कह रहा है. मौत के बाद दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट की त्वरित व्यवस्था की बात स्थान नहीं पा रही है. पंचायत से लेकर जिला स्तर के नेताओं के बाद शुक्रवार को गम्हरिया के इस महादलित टोले में सांसद पप्पू यादव, क्षेत्रीय विधायक अरुण कुमार यादव व छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू भी पहुंचे. किसी ने दर्ज मामले को उठाने की बात कही, तो किसी ने दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










