जीएम से मिले पूर्व विधायक

Published at :11 Feb 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
जीएम से मिले पूर्व विधायक

सहरसा सदर : बुधवार को महाप्रबंधक एके मित्तल के वार्षिक निरीक्षण के दौरान सहरसा सहित कोसी क्षेत्र की कई लंबित रेल परियोजनाओं को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने जीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. भाजपा के पूर्व विधायक डाॅ आलोक रंजन ने गंगजला रैक प्वाइंट को लेकर व्यवसायियों की समस्या के निदान […]

विज्ञापन

सहरसा सदर : बुधवार को महाप्रबंधक एके मित्तल के वार्षिक निरीक्षण के दौरान सहरसा सहित कोसी क्षेत्र की कई लंबित रेल परियोजनाओं को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने जीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. भाजपा के पूर्व विधायक डाॅ आलोक रंजन ने गंगजला रैक प्वाइंट को लेकर व्यवसायियों की समस्या के निदान को लेकर जीएम से मिले. वही सहरसा के कई लंबित रेल परियोजनाएं बंगाली बाजार ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में भी जीएम से बात किया.

पूर्व विधायक ने ए ग्रेड में शामिल सहरसा स्टेशन के यात्री सुविधा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर पटना के लिए रात्री कालीन अन्य प्रदेश के लिए सीधे रेल परिचालन की सुविधा की मांग की. मौके पर भाजपा व्यवसाय मंच के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन साह, पंकज कुमार, व्यवसायी मनीष सर्राफ आदि मौजूद थे. पूर्व विधायक ने गंगजला रैक प्वाइंट की समस्या को लेकर एक बैठक में भी शामिल हुआ. उन्होंने व्यवसायियों को रैक प्वाइंट की समस्या की निदान के लिए जीएम व रेल मंत्री से भी वार्ता कर निदान का भरोसा जताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन