ओवरब्रिज : जीएम साहब, बंगाली बाजार में जाम से कब मिलेगी निजात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क जाम से परेशान है लोग तीन-तीन बार हो चुका है शिलान्यास सहरसा नगर : बंगाली बाजार में ओवरब्रिज की उम्मीद निर्माण कार्य शुरू होने तक स्थानीय लोगों को रहेगा. बुधवार को रेलवे के जीएम एके मित्तल सहरसा पहुंच रहे हैं. स्थानीय लोगों को भी उम्मीद है कि जीएम बंगाली बाजार रेलवे ढाला पर जाम […]
विज्ञापन
सड़क जाम से परेशान है लोग
तीन-तीन बार हो चुका है शिलान्यास
सहरसा नगर : बंगाली बाजार में ओवरब्रिज की उम्मीद निर्माण कार्य शुरू होने तक स्थानीय लोगों को रहेगा. बुधवार को रेलवे के जीएम एके मित्तल सहरसा पहुंच रहे हैं. स्थानीय लोगों को भी उम्मीद है कि जीएम बंगाली बाजार रेलवे ढाला पर जाम में फंसे लोगों के लिए राहत के कुछ शब्द कहेंगे. हालांकि जमीनी स्तर पर स्थानीय प्रतिनिधि सड़क जाम की समस्या के प्रति फिलवक्त चुप हैं. सांसद शरद यादव व पप्पू यादव ने निर्माण का आश्वासन दिया है,
लेकिन लोग नेताजी के बयानों से अब उब चुके है. प्रभात खबर द्वारा ओवरब्रिज के मुद्दे पर निरंतर की जा रही रायशुमारी में यह बातें प्रमुखता के साथ सामने आ रही है. पाठकों का कहना है कि सभी प्रकार के संसाधन उपलब्ध रहने के बावजूद जनता सड़क जाम से परेशान है.जबकि रेलवे इस मामले में राज्य सरकार को कठघरे में खड़ी कर रही है.
उनका मानना है कि रेलवे व राज्य सरकार अपनी स्थिती स्पष्ट करे. मित्तल साहब, ओवरब्रिज बंगाली बाजार के बजाय जिले की जनता की जरुरत बन गयी है. श्रीमान, आपके रेल मंत्री के द्वारा तीन-तीन बार ओवरिब्रज का शिलान्यास किया जा चुका है.
जाम से हालात बदतर हैं : सुजीत कुमार कहते हैं कि ओवरब्रिज नहीं बनने से आमलोगों को परेशानी होती है.
रोजाना स्कूल देर से पहुंचते हैं. जनप्रतिनिधियों को ओवरब्रिज के लिए संघर्ष करना चाहिए. संजय सिंह कहते हैं कि सीएम व विधायक को ओवरब्रिज के लिए पहल करनी चाहिए. ओवरब्रिज के बिना कोसी के लोगों की मदद नहीं होगी. राजीव दास कहते हैं कि ओवरब्रिज जनता की मांग है, जनप्रतिनिधियों को शक्ति का उपयोग करना चाहिए. शिवम गुप्ता कहते हैं कि ओवरब्रिज के मुद्दे पर जनप्रतिनिधि जनता को भ्रमित कर रहे है. जबकि दूसरे जिलों में शिलान्यास के बाद पुल का भी निर्माण होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










