स्टेशन की सफाई में जुटे सफाईकर्मी

सहरसा सदर : पिछले तीन महीने से जीएम निरीक्षण को लेकर रेल अधिकारियों के बीच बड़ी बैचेनी जीएम निरीक्षण के तिथि पर मुहर लगते ही अधिकारी व कर्मियों में और भी बैचेनी ला दी. तीन महीने की हर तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए हर और नजर दौड़ाया जा रहा था कि मंगलवार को […]
सहरसा सदर : पिछले तीन महीने से जीएम निरीक्षण को लेकर रेल अधिकारियों के बीच बड़ी बैचेनी जीएम निरीक्षण के तिथि पर मुहर लगते ही अधिकारी व कर्मियों में और भी बैचेनी ला दी. तीन महीने की हर तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए हर और नजर दौड़ाया जा रहा था कि मंगलवार को जीएम निरीक्षण के एक दिन पूर्व समस्तीपुर रेल मंडल के कई अधिकारी पहले से ही निरीक्षण के कमान संभाल हर कमी को पूरा करने का कर्मियों को निर्देश देते दिखे.
मंगलवार देर शाम तक स्टेशन व फुट ओवरब्रिज के रंग-रोगन को अंतिम रूप दिया जा रहा था. स्टेशन के प्लेटफॉर्म सहित परिसर की साफ-सफाई में सफाई कर्मी मुस्तैद दिखे. प्लेट फॉर्म को पूरी तरीके से चमकाने की कवायद जारी रही. सफाई एजेंसी के अधिकारी खुद कमान संभाल प्लेटफॉर्म की धुलाई से लेकर सफाई करवाने में जुटे रहे. स्वच्छ भारत अभियान में संकल्पित रेलवे की मुहिम को लेकर स्टेशन परिसर में किसी भी तरह की गंदगी जीएम निरीक्षण के दौरान नजर नही दिखे.
इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा था. स्टेशन की साफ-सफाई को लेकर सुस्त दिखाई देने वाला सफाई कर्मी मंगलवार को पूरे दिन सहरसा जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म के साफ-सफाई पर ध्यान लगाये हुए थे. बुकिंग काउन्टर से लेकर विभिन्न कार्यालय, माल गोदाम तक में साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है. इन सभी जगहों के रंग-रोगन व सफाई पर विशेष ध्यान इन तीन महीनों की तैयारी में देखने को नजर आ रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










