जल्द पूरा करें कर्पूरी छात्रावास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन

अतिपिछड़ों के प्रति पूरी संवेदनशील है राज्य सरकार अयोग के अध्यक्ष रतन कुमार मंडल ने अधिकारियों के साथ की बैठक पंचायत सचिव पर कार्रवाई का निर्देश सहरसा सदर : जिला मुख्यालय में वर्ष 2011 से निर्माणाधीन कर्पूरी छात्रावास के अब तक पूरा नहीं हो सका है. अगस्त 2014 में छात्रावास निर्माण के रीएस्टीमेट भी किया. […]
विज्ञापन
अतिपिछड़ों के प्रति पूरी संवेदनशील है राज्य सरकार
अयोग के अध्यक्ष रतन कुमार मंडल ने अधिकारियों के साथ की बैठक
पंचायत सचिव पर कार्रवाई का निर्देश
सहरसा सदर : जिला मुख्यालय में वर्ष 2011 से निर्माणाधीन कर्पूरी छात्रावास के अब तक पूरा नहीं हो सका है. अगस्त 2014 में छात्रावास निर्माण के रीएस्टीमेट भी किया. प्रभारी डीएम सह एडीएम उदयकृष्ण पर छात्रावास निर्माण पूरा करवाने की जबावदेही होगी. अभियंता जल्द छात्रावास निर्माण पूरा करें. स्थानीय परिषदन में अतिपिछड़ा राज्य आयोग के सदस्य डा रतन कुमार मंडल कार्य एजेंसी पुल निर्माण निगम के अभियंता पर आयोग के अध्यक्ष ने जम कर बरसे.
उन्होंने कहा, अतिपिछड़ों के मामले में कोई भी अत्याचार के निष्पादन के मामले में आयोग संवेदनशील है. अतिपिछड़ा वर्ग के विकास को लेकर राज्य की सरकार चितिंत है. जो अधिकारी कार्यो का निष्पादन नहीं करेंगे, ऐसे अधिकारियों को आयोग तलब करेगा. अतिपिछड़ा वर्ग के अत्याचार संबंधित मामले में उन्होंने 24 घंटे के अंदर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध संज्ञान लें. अधिकारी अपने कार्यों में बदलाव लायें और सरकार के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को अतिपिछड़ा वर्ग के लाभुकों तक ससमय पहुंचाने का काम करें.
ताकि पिछड़ा समाज भी विकास की हर क्षेत्र में समाजिक मुख्य धारा से जुड़ सकें. उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा वर्ग के भूमिहीन लाभुकों को मार्च 2015 तक सर्वे रिपोर्ट तैयार करना था, ताकि उस रिपोर्ट के आधार पर उन्हें पांच डिसमिल जमीन दी जा सके. समीक्षा बैठक में मौजूद सोनवर्षा प्रखंड प्रमुख रंधीर राकेश द्वारा पंचायत सचिव द्वारा कार्य नहीं करने की शिकायत पर अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर दोषी पंचायत सचिव पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
समीक्षा बैठक में डीआरडीए निदेशक रामसूचित शर्मा, सिविल सर्जन अशोक कुमार सिंह, जिलाकल्याण पदाधिकारी आशुतोष शरण, डीपीआरओ बिंदुसार मंडल सहित सभी प्रखंडों के सीडीपीओ, बीडीओ व सीओ मौजूद थे. इस मौके पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के आनंदी दास मेहता भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










