नन्हा पौधा बड़ा होते ही देता है सुख-संपदा

सहरसा शहर : स्थानीय जिला स्कूल स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय प्रांगण में कॉलेज में अध्ययन करने वाले प्रशिक्षुओं ने पौधरोपण किया. इसकी शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राणा जयराम सिंह ने पौधे लगाकर की. डॉ सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष काॅलेज में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं द्वारा पौधरोपण किया जाता है. उन्होंने कहा छोटा पौधा बड़े पेड़ […]
सहरसा शहर : स्थानीय जिला स्कूल स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय प्रांगण में कॉलेज में अध्ययन करने वाले प्रशिक्षुओं ने पौधरोपण किया. इसकी शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राणा जयराम सिंह ने पौधे लगाकर की. डॉ सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष काॅलेज में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं द्वारा पौधरोपण किया जाता है. उन्होंने कहा छोटा पौधा बड़े पेड़ में बदलते ही सुख-संपदा देता है.
उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्य के तहत पहले अपने प्रांगण को सुसज्जत करना प्रशिक्षण का एक भाग है. पौधरोपण कार्य सप्ताह भर चलेगा. इसके तहत विभिन्न उपयोगी जगहों पर पेड़-पौधे लगाये जायेंगे. मौके पर डॉ ठाकुर संजय सिंह तोमर, गजेंद्र भारती, संजय कुमार, डॉ राजीव कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह सहित कॉलेज के सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










