गौरव हत्याकांड : सातवें आरोपी निहाल सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस दबिश का परिणाम सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के कारू खिरहरि हॉल्ट पर बीते शनिवार को हुई छात्र गौरव सिंह की हत्या के नामजद आरोपी इस्लामियां चौक निवासी निहाल सिंह ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कांड के अनुसंधानकर्ता नीतेश कुमार ने बताया कि पुलिस दबिश के बाद कांड के सातवें […]
विज्ञापन
पुलिस दबिश का परिणाम
सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के कारू खिरहरि हॉल्ट पर बीते शनिवार को हुई छात्र गौरव सिंह की हत्या के नामजद आरोपी इस्लामियां चौक निवासी निहाल सिंह ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कांड के अनुसंधानकर्ता नीतेश कुमार ने बताया कि पुलिस दबिश के बाद कांड के सातवें आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. मालूम हो कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह नामजद व तीन अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
क्या था मामला : शहर के कारू खिरहरि हॉल्ट के सामने बीते 30 जनवरी को मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना के शाहजादपुर निवासी गौरव कुमार की हत्या गोली मार कर दी गयी थी. मृतक के दोस्त सूरज मिश्रा के बयान पर रॉकी सिंह, शशि यादव, राजा कुमार, निशांत कुमार, सन्नी कुमार, धनजीत कुमार, अमित कुमार, आकाश कुमार, निहाल कुमार सहित अज्ञात पर मामला दर्ज कराया था.
सूचना पर अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय चौधरी ने सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास के नेतृत्व में टीम गठित की थी. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी रॉकी सिंह, शशि यादव, राजा कुमार, निशांत कुमार, सुशांत कुमार, आकाश कुमार व अप्राथमिक अभियुक्त अमन सिंह, शिवम सिंह, अनिश सिंह को गिरफ्तार कर लिया था.
.. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
सुबोध विश्वास, सदर एसडीपीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










