अभियुक्तों की धमकी से भयाक्रांत है कांग्रेस नेत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

डीआइजी से न्याय की गुहार गृहभेदन के बाद दर्ज करायी थी प्राथमिकी सहरसा नगर : 23 जनवरी को बनमा इटहरी प्रखंड क्षेत्र के पहलाम गांव में कांग्रेस नेत्री के घर चोरी के मामले में दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्तों द्वारा पीडि़ता रुहेना परवीन को धमकाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत मंगलवार को कांग्रेस […]
विज्ञापन
डीआइजी से न्याय की गुहार
गृहभेदन के बाद दर्ज करायी थी प्राथमिकी
सहरसा नगर : 23 जनवरी को बनमा इटहरी प्रखंड क्षेत्र के पहलाम गांव में कांग्रेस नेत्री के घर चोरी के मामले में दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्तों द्वारा पीडि़ता रुहेना परवीन को धमकाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत मंगलवार को कांग्रेस नेत्री ने डीआइजी से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है. ज्ञात हो कि बनमा प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुहेना ने दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही मो सालीम, मो कैसर व मो अली को कांड का नामजद अभियुक्त बनाया था.
पीडि़ता ने डीआइजी को दिये आवेदन में बताया है कि सालिम सहित इम्तियाज केस उठाने की धमकी देता है. केस नहीं उठाने पर रसूख का प्रयोग कर पति को मारने की बात कहता है. पीडि़ता ने जानमाल की सुरक्षा के अलावा अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










