महिला की गला दबा कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

फिर चढ़ी विवाहिता की बलि घटना की सूचना पर दल-बल के साथ पहुंचे सलखुआ थानाध्यक्ष पोस्टमार्टम के लिए शव सहरसा भेजा सिमरी नगर : सलखुआ थाना अंतर्गत गोरदह पंचायत स्थित मुसहरनियां गांव में दहेज की खातिर पत्नी की गला दबा कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार […]
विज्ञापन
फिर चढ़ी विवाहिता की बलि
घटना की सूचना पर दल-बल के साथ पहुंचे सलखुआ थानाध्यक्ष
पोस्टमार्टम के लिए शव सहरसा भेजा
सिमरी नगर : सलखुआ थाना अंतर्गत गोरदह पंचायत स्थित मुसहरनियां गांव में दहेज की खातिर पत्नी की गला दबा कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे जब गांव के लोग शौच के लिए बहियार में गये, तभी उन्होंने एक महिला का शव देखा. गांव वालों ने शव की पहचान की तो वह गांव के ही योगेन्द्र पासवान की 25 वर्षीय पुत्री निभा देवी का था. गांव की बेटी की इस तरह मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है.
वहीं घटना की सूचना पर सलखुआ थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुनेश ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की तफ्तीश की एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया. वहीं घटना के संदर्भ में मृतका निभा देवी के पिता योगेन्द्र पासवान ने पुलिस के समक्ष दिये बयान में कहा कि एक वर्ष पूर्व ही हमने अपनी बेटी की शादी मधेपुरा दुधैला गांव निवासी सैनी पासवान के पुत्र भवेश पासवान के साथ की थी और अपनी क्षमता के अनुसार जो बन सका, वह दिया था.
लेकिन लड़का पक्ष के द्वारा मोटर साइकिल व पचास हजार रुपये की हमेशा मांग की जाने लगी. जिसे लेकर मेरी पुत्री को काफी प्रताडि़त किया जाता था. जिसकी सूचना मेरी बेटी ने दूरभाष पर दी. मैंने वहां पहुंच कर बुद्धिजीवियों के साथ पंचायत के माध्यम से कई बार मामले को सुलझाने का प्रयास किया. पन्द्रह दिन पहले भी इसी तरह की बात आयी तो मैंने अपने पुत्र को भेज पुत्री को मंगवा लिया. फिर मेरा दामाद तीन दिन पूर्व यहां आया और फिर से दहेज की मांग करने लगा.
रविवार की रात मेरी पुत्री को बहला फुसला कर शौच के बहाने बहियार में ले जाकर गला में फंदा लगा उसकी हत्या कर दी. इस संबंध में सलखुआ थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुनेश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दहेज प्रताड़ना से संबंधित लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया गया है, सघन छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










