तीसरे दिन भी बंद रहीं कपड़े की दुकानें

Published at :01 Feb 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
तीसरे दिन भी बंद रहीं कपड़े की दुकानें

राज्य सरकार द्वारा लगाये गये वैट का विरोध कर रहे हैं व्यवसायी सहरसा नगर : राज्य सरकार द्वारा कपड़ा व्यवसायियों पर लादे गये अप्रत्यक्ष टैक्स व वैट के विरोध में रविवार को तीसरे दिन भी जिले की सभी कपड़े की दुकान बंद रही. शंकर चौक पर व्यवसायियों द्वारा टैक्सटाइल्स चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर […]

विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा लगाये गये वैट का विरोध कर रहे हैं व्यवसायी

सहरसा नगर : राज्य सरकार द्वारा कपड़ा व्यवसायियों पर लादे गये अप्रत्यक्ष टैक्स व वैट के विरोध में रविवार को तीसरे दिन भी जिले की सभी कपड़े की दुकान बंद रही. शंकर चौक पर व्यवसायियों द्वारा टैक्सटाइल्स चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर राधेश्याम अग्रवाल की अध्यक्षता में धरना का आयोजन किया गया. श्री अग्रवाल ने कहा टैक्स बढ़ाने से राज्य का नुकसान होगा. हमलोगों को मुख्यमंत्री से काफी उम्मीद थी, लेकिन वह चुप्पी साधे हुए है.
धरना में सरकार व मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी की गयी. व्यवसायियों ने कहा कि रेडिमेड दुकानदार भी सरकार के टैक्स बढ़ाने के रवैया का विरोध करती है. क्षेत्र की जनता पूर्व में ही सरकार को कर का भुगतान कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार वैट के नाम पर शोषण कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार व्यवसायी को राहत देने के बजाय परेशान कर रही है. व्यवसायी ने कहा कि लगन के समय व्यवसायी दुकान बंद किये हुए हैं. सरकार को मांग मान लेनी चाहिए.
बंद के समर्थन में व्यापार संघ के अध्यक्ष विकास गुप्ता, महासचिव रामसुंदर साहा, अशोक चेतन, अजय तुलस्यान, अर्जुन दहलान, पिंटू गुप्ता, युगल किशोर भीमसेरिया, विजय जैन, बबलू केसरी, उत्तम केशरी, ढ़नमन केशरी, सोनी दहलान मंटू भीमसेरिया, उमाशंकर गुप्ता, राजेश दारूका, रमेश भीमसेरिया, राजेश पचेरिया, दीपक अग्रवाल, पप्पू गुप्ता, जयराम गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, मीनू भीमसेरिया, रोशन तुलस्यान, संतोष चौधरी, पिंटू केसरी, उपेंद्र गुप्ता, राजाराम गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, प्रभु कुमार,आकाश कुमार, जयप्रकाश दास, शक्ति गुप्ता, रफत परवेज, नारायण चौधरी सहित दर्जनों व्यवसायी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन