डीसीएलआर के तबादले का विरोध

धरना व ज्ञापन के बाद एनएच जाम कर जताया विरोध विभिन्न राजनीतिक दलों ने सरकार पर लगाया आरोप सिमरी बख्तियारपुर: सिमरी बख्तियारपुर के नवपदस्थापित डीसीएलआर राशिद हुसैन का अचानक तबादला कर दिये जाने पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने एक मंच पर आकर आंदोलन तेज कर दिया है. इसी क्रम में शनिवार को राजद के प्रखंड […]
धरना व ज्ञापन के बाद एनएच जाम कर जताया विरोध
विभिन्न राजनीतिक दलों ने सरकार पर लगाया आरोप
सिमरी बख्तियारपुर: सिमरी बख्तियारपुर के नवपदस्थापित डीसीएलआर राशिद हुसैन का अचानक तबादला कर दिये जाने पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने एक मंच पर आकर आंदोलन तेज कर दिया है. इसी क्रम में शनिवार को राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो हेलाल अशरफ एवं नगर भाजपा अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में सिमरी ख्तियारपुर-सोनवर्षा-बरियाही एनएच 107 को टायर जलाकर बांस बल्ले लगा एवं धरना देकर करीब पांच घंटे जाम कर आवागमन ठप कर दिया. इस कारण दोनों तरफ मोटरगाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. यात्रियों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. आंदोलनकारियों ने अपने संबोधन में खुलेआम एलान किया कि अगर ईमानदार, कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ डीसीएलआर का तबादला वापस नहीं लिया जाता है, तो आंदोलन को तेज कर सोमवार को रेल का चक्का जाम किया जायेगा. गत तीन दिनों से जारी आंदोलन को जारी रखते विभिन्न राजनीतिक दलों ने सुशासन सरकार पर प्रहार कर कहा कि यह सरकार कुशासन सरकार से भी बदतर है. इस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार शिष्टाचार हो गया है. जिसका परिणाम है कि ईमानदार एवं गरीबों के मसीहा डीसीएलआर को भ्रष्ट पदाधिकारी, पूंजीपति, भू-माफिया एवं बिचौलिया गठबंधन ने मात्र चार पांच माह में चलता कर दिया. रानीबाग में पांच घंटे एनएच जाम रहने पर एसडीओ सुमन प्रसाद साह ने पहुंच कर आंदोलनकारियों से कहा कि यह राज्य सरकार का निर्णय है. आपकी मांग को डीएम एवं कमिश्नर के माध्यम से राज्य सरकार तक पहुंचाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










