ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया तोड़फोड़

ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया तोड़फोड़ शहर के गौतम नगर स्थित डॉ पीके मल्लिक के क्लीनिक की घटनासहरसा सिटी शहर के गौतम नगर स्थित डॉ पीके मल्लिक के क्लिनिक में बुधवार को अंडकोष के ऑपरेशन के दौरान बेहटा सोनवर्षा निवासी मरीज मुकेश साह की मौत हो गयी. मरीज की मौत की […]
ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया तोड़फोड़ शहर के गौतम नगर स्थित डॉ पीके मल्लिक के क्लीनिक की घटनासहरसा सिटी शहर के गौतम नगर स्थित डॉ पीके मल्लिक के क्लिनिक में बुधवार को अंडकोष के ऑपरेशन के दौरान बेहटा सोनवर्षा निवासी मरीज मुकेश साह की मौत हो गयी. मरीज की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गये. परिजनों ने ऑपरेशन थियेटर, डॉक्टर चैम्बर में तोड़फोड़ व जमकर हंगामा किया. हंगामा की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सअनि अरविंद मिश्रा, अवनीश कुंवर सहित पुलिस बल क्लिनिक पहुंचे व लोगों को समझा बुझाकर ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकाला. परिजन किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे. सभी डॉक्टर को बाहर निकालने की मांग कर रहे थे. मृतक के भाई पिंटू साह ने बताया कि मुकेश का अंडकोष बढ गया था. लोगों ने ठंढ में ऑपरेशन करवाने की सलाह दी थी. मंगलवार को वह अपने पत्नी के साथ डॉक्टर से दिखाने आया. डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी. अल्ट्रासाउंड कराकर वह पुन: डॉक्टर से मिला तो बुधवार को आकर ऑपरेशन कराने को कहा. बुधवार को परिवार के लोगों के साथ ऑपरेशन कराने आया था. लापरवाही का आरोप मृतक के भाई पिंटू साह व परिजनों ने बताया कि बुधवार को दस बजे दिन में भरती कराया था. 12 बजे मरीज क ो ऑपरेशन थियेटर ले गया. कुछ देर बाद मेरा भाई ओटी से बाहर निकल कर कहा कि डॉक्टर अपने से ऑपरेशन नहीं कर रहे है. कोई और कर रहा है, डॉक्टर साहब सिर्फ बगल मे खड़ा होकर उसे बता रहे हैं. जिसपर हमलोगो ने उसे समझा बुझाकर अंदर भेजा. कुछ देर बाद जब उनके कर्मी से पूछा तो कहा कि ऑपरेशन चल रही है, देर लगेगी. तीन बजे एक स्टाफ सभी को बाहर जाने की बात कह निकाल दिया और मुझे बुलाकर कहा कि हर्ट अटैक से तुम्हारे भाई की मौत हो गयी है. गोलगप्पा बेच करता था गुजारा मौत की जानकारी मिलते ही मृतक क ी पत्नी रीतू देवी, मां मीना देवी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. परिजनों ने बताया कि मृतक रोजगार के लिये गांधी पथ में सपरिवार रहता था. गांधी पथ में ही ठेला पर गोलगप्पा बेच परिवार का पालन पोषण करता था. अंडकोष के बढने के बाद थोड़ा- थोड़ा पैसा ऑपरेशन के लिये बचा कर रखा था. मृतक क ो चार छोटा – छोटा बेटा है. पति के मौत की खबर मिलते ही पत्नी की चीत्कार सुन लोगो के दिल पसीज रहा था. वहां आने जाने वाले लोगों की तरफ देख सिर्फ एक ही सवाल पुछती थी कि आब कै देखते हो बच्चा के. देखते ही देखते क्लीनिक के आगे में लोगो की भीड़ जमा हो गयी. लोगों में कई तरह की चर्चा हो रही थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. ….मामले की जांच की जा रही है. परिजन का बयान लिया जा रहा है. बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.संजय कुमार सिंह, सदर थानाध्यक्ष फोटो- मौत 6- मौत के बाद परिजनों ने की तोड़फोड़फोटो- मौत 7- परिजनों से घटना की जानकारी लेते सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह फोटो- मौत 8 – विलाप करते परिजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










