अब स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं चलेगी फर्जी रिपोर्ट

Published at :22 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
अब स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं चलेगी फर्जी रिपोर्ट

अब स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं चलेगी फर्जी रिपोर्ट विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण से हड़कंपप्रतिनिधि, पतरघटबीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ कर्पूरी ठाकुर ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कहीं बच्चों की कमी तो कहीं कई विद्यालयों में एमडीएम बंद पाया मिला. कहीं […]

विज्ञापन

अब स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं चलेगी फर्जी रिपोर्ट विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण से हड़कंपप्रतिनिधि, पतरघटबीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ कर्पूरी ठाकुर ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कहीं बच्चों की कमी तो कहीं कई विद्यालयों में एमडीएम बंद पाया मिला. कहीं विद्यालयों में कई शिक्षक बिना छुट्टी अनुपस्थित पाये गये तो कई जगह निर्धारित नियमों के अपुरूप चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को देख बीडीओ खुश हुए. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-93 जग्गन सिंह टोला पर महिला पर्यवेक्षिका मधु कुमारी के साथ निरीक्षण किया. जहां केंद्र पर सेविका कामनी देवी व सहायिका कुमारी सिंधु मौजूद थी. साथ ही सभी बच्चे ड्रेस में उपस्थित थे. सभी बच्चों को सेविका पढ़ा रही थी व सहायिका केंद्र के बच्चों के लिए खाना बना रही थी. बीडीओ व महिला पर्यवेक्षिका उक्त केंद्र की व्यवस्था को देख काफी खुश नजर आयी. उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों से जानकारी लेते हुए साफ-सफाई एवं ड्रेस कोड में आंगनबाड़ी केंद्र आने को कहा. वहीं अधिकारी द्वय ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-94-86 व अन्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया. सेविका अंजना कुमारी को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. प्राथमिक विद्यालय बासा टोला विशनपुर में शिक्षिका मनीषा कुमारी को भी आवश्यक निर्देश देते हुए मौनी मध्य विद्यालय कहरा, मध्य विद्यालय विशनपुर सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर फरजी रिपोर्ट नहीं चलेगी. हर हाल में सुचारू तरीके से केंद्र एवं विद्यालय का संचालन करना होगा तथा पठन-पाठन एवं एमडीएम को नियमित रूप से चलाना होगा. बीडीओ के अचानक किये गये निरीक्षण से सेविकाओं एवं विद्यालय प्रधानों व शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा.फोटो-बीडीओ 13- आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-93 पर बच्चों से पूछताछ करते बीडीओ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन