पर्यटन मंत्री करेंगी उद्घाटन

सहरसा सदर : कोसी क्षेत्र स्थित जिले के उग्रतारा महिषी धाम में प्रतिवर्ष पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के सौजन्य से उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होता है. इस वर्ष यह आयोजन 14 से 16 दिसंबर तक होना है. 14 दिसंबर को महोत्सव का उद्घाटन राज्य की पर्यटन मंत्री अनिता देवी एक बजे दिन में […]
सहरसा सदर : कोसी क्षेत्र स्थित जिले के उग्रतारा महिषी धाम में प्रतिवर्ष पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के सौजन्य से उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होता है. इस वर्ष यह आयोजन 14 से 16 दिसंबर तक होना है. 14 दिसंबर को महोत्सव का उद्घाटन राज्य की पर्यटन मंत्री अनिता देवी एक बजे दिन में करेंगी.
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के ऊर्जा व वाणिज्य कर विभाग मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री प्रो अब्दुल गफूर व आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही क्षेत्रीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, विधायक दिनेश चंद्र यादव, रत्नेश सादा, अरुण कुमार, विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह, डॉ एनके यादव, नूतन सिंह मौजूद रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










