राजद सदस्यता अभियान को ले लगा स्टॉल

Published at :12 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
राजद सदस्यता अभियान को ले लगा स्टॉल

राजद सदस्यता अभियान को ले लगा स्टाॅल कई लोगों को पार्टी का बनाया गया सदस्य सहरसा सदर . राजद द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शुक्रवार को पार्टी द्वारा स्थानीय शंकर चौक पर सदस्यता अभियान के लिए स्टॉल लगाया गया. पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो मो ताहिर, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव […]

विज्ञापन

राजद सदस्यता अभियान को ले लगा स्टाॅल कई लोगों को पार्टी का बनाया गया सदस्य सहरसा सदर . राजद द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शुक्रवार को पार्टी द्वारा स्थानीय शंकर चौक पर सदस्यता अभियान के लिए स्टॉल लगाया गया. पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो मो ताहिर, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर विक्रांत, नगर अध्यक्ष बजरंग गुप्ता व युवा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर दास तांती के नेतृत्व में दर्जनों लोग पार्टी का सदस्य बना. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के प्रति समाज के गरीब-गुरबा व पिछड़े वर्गों के लोगों का पार्टी से अधिक जुड़ाव देख उन्हें सदस्य बनाने का काम किया जा रहा है. प्रदेश युवा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिले में एक लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य से आगे लक्ष्य की प्राप्ति की जायेगी. 16 दिसंबर तक सदस्यता अभियान के बाद पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड व जिला से लेकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी का पुनर्गठन करने की बात कही गयी. मौके पर राजद नेता छत्री यादव, युवा राजद प्रधान महासचिव मो मोजमील आलम, उपाध्यक्ष गुड्डू भगत, रतन गुप्ता, राहुल, लवदेव कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन