आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल

आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल बैजनाथपुर. सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचायतों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में अनियमितता बरती जा रही है. समय के अनुसार एक भी केंद्र नहीं खुलता है. सुविधा के अनुसार कुछ समय के लिए केंद्र में भले ही बच्चे मौजूद रहे या नहीं, लेकिन पंजी पर शत-प्रतिशत उपस्थिति दिखाकर […]
आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल बैजनाथपुर. सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचायतों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में अनियमितता बरती जा रही है. समय के अनुसार एक भी केंद्र नहीं खुलता है. सुविधा के अनुसार कुछ समय के लिए केंद्र में भले ही बच्चे मौजूद रहे या नहीं, लेकिन पंजी पर शत-प्रतिशत उपस्थिति दिखाकर सरकारी राशि का बंदरबांट जारी है. —-नियोजन मेला 15 को सहरसा शहर. श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में 15 दिसंबर को नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित की जायेगी. सहायक निदेशक नियोजन ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार के अवसर घर के निकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा इस मेले का आयोजन किया जाता है. राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पूरब बाजार परिसर में इसका आयोजन किया जायेगा. —-रोड पर अवैध स्टैंड, दुर्घटना की आशंका बैजनाथपुर. सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर चौक स्थित बीपी मंडल गोलंबर के समीप चारों ओर सवारी गाड़ी रोड पर ही खड़ी रहती है. इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. मधेपुरा, घैलाढ़, सोनवर्षा व सहरसा जाने वाली ऑटो, सवारी गाड़ी रोड पर ही लगाकर खलासी व कंडक्टर अवाज रहते हैं. बीपी मंडल गोलंबर के बगल में मधेपुरा रोड में सड़क बगल में ही गुदड़ी बाजार लगता है. इससे भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. प्रशासन को अविलंब ध्यान देकर भीड़ पर नियंत्रण करना चाहिए. गाड़ी एवं गुदड़ी बाजार सड़क पर रहने से कभी भी दुर्घटना घट सकता है. —-साप्ताहिक रामायण गोष्ठी आयोजितसहरसा मुख्यालय. नया बाजार स्थित रामजी ठाकुर के आवास पर अच्युतानंद झा की अध्यक्षता व संचालन में साप्ताहिक रामायण गोष्ठी.जिसमें अयोध्याक कांड के दोहा संख्या 215 से 225 तक का पाठ हुआ. गोष्ठी में कमल किशोर झा, दीनानाथ झा, रविंद्र सिंह, त्रिभुवन गुप्ता, महावीर झा, देवकांत राय, इंदु शेखर झा, वकील ठाकुर, रौशन कुंवर, जगन्नाथ झा, साक्षी प्रिया, नवीन नरोत्तम, प्रवीण कुमार ठाकुर, अंबिका ठाकुर, तारा देवी, अरहुल देवी, बेचो देवी, नूतन कुमारी, हीरस कुमारी, कुमारी अनुपमा, संचिता कुमारी मौजूद थे. —-शक्तिपीठ में कराया आदर्श विवाह सहरसा मुख्यालय. प्रताप नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में वैदिक रीति रिवाज से दहेज मुक्त आदर्श विवाह कराया गया. शक्तिपीठ के ट्रस्टी अरुण कुमार जायसवाल ने वर व वधू को मांगलिक परिणय सूत्र में बांधा. वर कायस्थ टोला निवासी योगेंद्र योगी के पुत्र अंकुश थे. जबकि वधु वार्ड नंबर 16 के आलोक चंद्र लाल की पुत्री सोनी थी. मुख्य ट्रस्टी प्रकाश लाल दास, केदार नाथ टेकरीवाल, बलराम देव, दिलीप कुमार चौधरी, सुबोध भगत, ललन सिंह, हरेकृष्ण, मदन भगत, सुरेश जायसवाल, संतोष चौधरी, गोपाल चंद्र लाल, प्रवीण चंद्र लाल, संदीप जायसवाल, हरिश जायसवाल, श्यामानंद लाल दास, सुनीता चौधरी, मीना झा, दीपा सहित अन्य आदर्श विवाह के साक्षी बने. —–मंत्री मस्तान के स्वागत में जायेंगे मधेपुरासहरसा मुख्यालय. 25 दिसंबर को मधेपुरा आ रहे अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा बरार, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष, विधायक आनंद शंकर व बिहार सरकार के मद्य निषेध व उत्पाद मंत्री अब्दुल जलील मस्तान के स्वागत में सहरसा से भी कार्यकर्ताओं का जत्था शामिल होगा. मधेपुरा लोकसभा युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामशरण कुमार ने बताया कि कांग्रेस नेताओं की स्वागत की तैयारी की जा रही है. —–अनौपचारिक अनुदेशकों की हुई बैठकसहरसा मुख्यालय. जिला परिषद परिसर में अनौपचारिक अनुदेशकों की बैठक सत्य नारायण प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की 30 तारीख व फरवरी महीने की अंतिम तिथि को सभी प्रखंड में प्रखंड अध्यक्षों की अध्यक्षता में बैठक होगी. निर्णय लिया गया कि अनुभव प्रमाण पत्र करने के लिए डीइओ से मिलने सभी डेलिगेट व अनुदेशक जायेंगे, जिसकी तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गयी है. बैठक में एम इसरार आलम, ब्रह्देव प्रसाद सिंह, सोहन रजक, दिनेश प्रसाद साहू, नरेश प्रसाद साह, पुलकित सहनी, विष्णुदेव रजक, आनंदी मेहता, महेश्वर विश्वास आदि मौजूद थे. —अक्तूबर से लापता छोटू की बरामदगी की मांग सहरसा मुख्यालय. शहर के वार्ड नंबर छह स्थित लक्ष्मीनाथ नगर निवासी हीरा कांत झा का छोटा पुत्र छोटु कुमार झा बीते अक्तूबर महीने से लापता है. उन्होंने बताया कि छोटू पिछले साढ़े छह वर्षों से पटना में रह कर पढ़ाई करता था. वहां कंकड़बाग के सनातन कॉलोनी स्थित अपराजिता अपार्टमेंट में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था. अक्तूबर में कुछ दिनों के लिए सहरसा आया. मां से व्यवसाय के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगा. मां के द्वारा असमर्थता जताने व पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहने पर वह पटना लौट गया. उसके बाद पटना सहित सभी सगे-संबंधियों के यहां उसकी तलाश की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. पिता ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर भी कोई संपर्क नहीं हो रहा है. फोटो- छोटू 9- छोटू कुमार झा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










