न्याय के साथ विकास सरकार की प्राथमिकता

सहरसा सदर : विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को जनता के विश्वास का अपार जनसमर्थन मिलने के बाद सरकार की न्याय के साथ विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए जनता में विश्वास बनाये रखना जरूरी है. उक्त बातें शुक्रवार को राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सदस्य शिवकुमार मांझी ने स्थानीय परिसदन में विभिन्न […]
उक्त बातें शुक्रवार को राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सदस्य शिवकुमार मांझी ने स्थानीय परिसदन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कही. विभागों की समीक्षा करते श्री मांझी ने एससी-एसटी अत्याचार मामले में पीडि़तों को त्वरित कार्रवाई कर न्याय दिलाने की बात कही. आयोग के सदस्य को बताया गया कि उक्त जिले में एससी-एसटी से अत्याचार से संबंधित 163 मामले हैं जिनमें 12 मामले में आरोप गठित कर पीडि़तों को न्याय दिलाया जा चुका है. शेष 140 मामले में कार्रवाई में तेजी लाने की बात कही गयी. उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निजी विद्यालयों में बीपीएल सूची के बच्चों को नियमानुसार 25 प्रतिशत नामांकन की सुविधा को बहाल कराने की बात कही. अधिकारियों को समय-समय पर इन विद्यालयों के नामांकन पंजी की जांच करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










