ओवरब्रिज: सकारात्मक पहल नहीं कर रहे हैं जनप्रतिनिधि

सहरसा नगर: सूबे में विधानसभा चुनाव के बाद नयी सरकार बन चुकी है. वहीं स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ने लगी है. ऐसे में शहर के बंगाली बाजार में प्रस्तावित व शिलान्यास कृत ओवरब्रिज की चिर परिचित मांग पर जनता के नुमांइदों द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही […]
मृत्युंजय कहते हैं कि जनता के लिए यह शर्म की बात है कि विधायक व सांसद भी इस दिशा में प्रयास कर सकते थे. जनप्रतिनिधि उदासीन और जनता चुप है. रविंद्र यादव कहते हैं कि हमारे जनप्रतिनिधि को क्षेत्र की सुधि कितनी है विगत वर्षो में हम देख चुके हैं, ओवरब्रिज के मुद्दे पर भ्रम फैलाया जा रहा है. मिहीर झा कहते हैं कि सड़क जाम से मुक्ति के लिए जिले के लोगों को बंगाली बाजार में ओवरब्रिज निर्माण के लिए एक मंच पर आना होगा. तरुण कुमार कहते हैं कि नेताओं को सिर्फ वोट से ही मतलब है, ओवरब्रिज का निर्माण इनके बस की बात नहीं है. जिया अग्रवाल कहती है कि सड़क जाम की वजह से बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है. ओवरब्रिज ही सड़क जाम का समाधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










