लापरवाही: ठंड लगने व संक्रमण फैलने का बना रहता है खतरा, पुआल पर सो रहे मरीज

सिमरी नगर : सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडल अस्पताल में परिवार नियोजन के हो रहे ऑपरेशन में बदइंतजामी का माहौल हैरान कर देने वाला है. अस्पताल में ऑपरेशन कराने के बाद दर्जन भर महिलाओं को हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच बेड पर सुलाने के बजाय अस्पताल की जमीन पर पुआल पर ही सोना पड़ रहा […]
बुधवार की रात रायपुरा पंचायत से अस्पताल पहुंची पूनम देवी ने बताया कि बेटी नेहा देवी को ऑपरेशन कराने अस्पताल लायी थी. ऑपरेशन के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें बरामदे पर ही सोने को कहा. जिसकी वजह से उन्हें इस ठंड में बरामदे पर सोना पड़ रहा है. वहीं चाची रजनी देवी के साथ अस्पताल पहुंची प्रियंका देवी ने बताया कि बहुत ठंड लग रही है. अपनी बहु मीरा देवी को संग लिए अस्पताल आयी सबुत्री देवी ने कहा कि जैसे-तैसे पुआल का इंतजाम कर बहु को सुलाये हैं.
बाहर में रात में सोने की वजह से कुत्ते परेशान कर रहे है. कुछ ऐसा ही मीरा देवी, रेखा देवी, राधा देवी, जयमाला देवी के परिजनों ने बताया. वही इस संबंध में अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन कराने आये महिलाओं की ज्यादा संख्या होने की वजह से बेड उपलब्ध नहीं हो पाया है. जिस वजह से महिलाओं को ऑपरेशन के बाद जमीन पर ही सोना पड़ा. वही भारी ठंड के बीच महिलाओं को सारी रात जमीन पर सो कर बिताने की खबर से आसपास के लोग भी आक्रोशित है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










