हेडिंग: सुपौल से चिकत्सिक लापता

Published at :07 Dec 2015 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
हेडिंग: सुपौल से चिकत्सिक लापता

हेडिंग: सुपौल से चिकित्सक लापता-सुबह क्लिनिक से गये थे किराये के आवास पर-कंपाउंडर आवास पर पहुंचा, तो कमरे में लगा था ताला-मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ फोटो -18कैप्सन- चिकित्सक एम कुमार का निजी क्लिनिक.प्रतिनिधि, सुपौलपानी टंकी के समीप आयुष संचालित चाइल्ड केयर के डाॅ एम कुमार सोमवार की सुबह से लापता हैं. चिकित्सक के लापता […]

विज्ञापन

हेडिंग: सुपौल से चिकित्सक लापता-सुबह क्लिनिक से गये थे किराये के आवास पर-कंपाउंडर आवास पर पहुंचा, तो कमरे में लगा था ताला-मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ फोटो -18कैप्सन- चिकित्सक एम कुमार का निजी क्लिनिक.प्रतिनिधि, सुपौलपानी टंकी के समीप आयुष संचालित चाइल्ड केयर के डाॅ एम कुमार सोमवार की सुबह से लापता हैं. चिकित्सक के लापता होने की जानकारी होने के बाद शहर में सनसनी फैल गयी. पुलिस अधीक्षक डाॅ कुमार एकले समेत अन्य अधिकारियों ने क्लिनिक पहुंच कर कर्मियों से पूछताछ की.जानकारी के अनुसार, चिकित्सक श्री कुमार सोमवार की सुबह क्लिनिक पहुंचे थे. उन्होंने एक मरीज देखा और उसके बाद कंपाउंडर राम प्रवेश राय के साथ अपने नया नगर स्थित किराये के आवास पर चले गये. कंपाउंडर ने बताया कि डॉक्टर को आवास पर छोड़ने के बाद वह क्लिनिक पर आ गया. फिर चार-पांच मरीज के पहुंचने पर जब वह सुबह करीब 11:30 बजे डॉक्टर को बुलाने गया, तो वह अपने आवास पर नहीं थे. मेन गेट पर ताला लगा हुआ था, जबकि उनकी कार आवास पर ही खड़ी थी. उनका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा है. इसके बाद मैंने उनकी पत्नी को फोन किया, तो वही भी घबरा गयीं. चिकित्सक श्री कुमार का घर मुजफ्फरपुर स्थित बाला कोठी बताया जा रहा है. उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही यहां क्लिनिक खोल कर प्रैक्टिस करना शुरू किया था.कोट—– चिकित्सक के मिसिंग का मामला सामने आया है. किस परिस्थिति में वह अपने आवास से गायब हुए, इसकी जांच की जा रही है. सभी बिंदुओं की गहरायी से छानबीन की जा रही है. डाॅ कुमार एकले, पुलिस अधीक्षक, सुपौल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन