सैन्य शक्तियों की मजबूती में एनसीसी अहम योगदान

सैन्य शक्तियों की मजबूती में एनसीसी अहम योगदानफोटो- कैंपस 1कैप्शन- सफल प्रतिभागी को सम्मानित करते अतिथिफोटो- कैंपस 2कैप्शन- अतिथि को सम्मानित करते एनसीसी पदाधिकारीफोटो- कैंपस 3कैप्शन- कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य – टीपी कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय एनसीसी स्थापना दिवस समारोह का समापन – समापन के अवसर पर प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया […]
सैन्य शक्तियों की मजबूती में एनसीसी अहम योगदानफोटो- कैंपस 1कैप्शन- सफल प्रतिभागी को सम्मानित करते अतिथिफोटो- कैंपस 2कैप्शन- अतिथि को सम्मानित करते एनसीसी पदाधिकारीफोटो- कैंपस 3कैप्शन- कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य – टीपी कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय एनसीसी स्थापना दिवस समारोह का समापन – समापन के अवसर पर प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत टीपी कॉलेज मधेपुरा में आयोजित सात दिवसीय एनसीसी स्थापना दिवस समारोह का समापन हो गया. समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण विवि के एनसीसी प्रभारी प्रो शैलेंद्र कुमार यादव व 17 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ले कर्नल पराजित राय ने किया. मौके पर अतिथियों को एनसीसी प्रभारी प्रो आरपी राजेश ने चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया. वहीं कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल व कलम देकर कॉलेज के उभरते हुए प्रतिभा को सम्मान दिया.इससे पहले निर्णायकों ने प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की. मौके पर एनसीसी के लेफिटनेंट कर्नल पराजित राय ने कहा कि पूरे देश में एनसीसी की पहचान सर्वोच्च सैन्य व सामाजिक संस्थान के रूप में स्थापित है. वहीं प्रो शैलेंद्र कुमार ने कहा कि देश में आपदा के समय में एनसीसी कैडेट लोगों की सेवा में सदा तत्पर रहता है. इस अवसर पर डा जवाहर पासवान, डा एके मल्लिक, डा हरि नारायण यादव, डा मिथलेश कुमार, डा के प्रसाद, डा संगीता शरण, डा रामकृष्ण यादव, डा गजेंद्र कुमार, डा दिनेश यादव, डा मृत्युंजय कुमार, डा नंदन भारती, शिव शंकर कुमार, युगेश्वर यादव, गजेंद्र यादव, अर्जुन साह, नंद लाल मेहता, विनोद कुमार, राजीव कुमार, कामेश्वर यादव, सीनियर कैडेट राम प्रवेश कुमार, नवनीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे. प्रतियोगिता में छात्राओं ने लहराया परचमटीपी कॉलेज में संपन्न सात दिवसीय एनसीसी स्थापना दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर छात्रों से एक कदम आगे निकली. इस दौरान आधा दर्जन से अधिक पुरस्कार अपने झोली में डाल लिया. समापन समारोह के मौके पर वाली वाल बालिका वर्ग में विजेता टीम के कप्तान सुशीला कुमार एवं उप विजेता टीम के कप्तान को विनर व रनर का शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर दोनों टीम के खिलाडि़यों को अतिथियों ने मेडल देकर हौसलाअफजाई किया. वहीं बालक वर्ग के विजेता व उप विजेता टीम के कप्तान को भी शील्ड व मेडल प्रदान किया गया. इसके अलावा फुटबॉल टीम के विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया.दीपक व सुशीला बनी बेस्ट परफॉमर ग्रुप डांस प्रतियोगिता में देश रंगीला गीत पर नृत्य प्रस्तुत करने वाली छात्रा सुशीला, रानी, निशा, निधि, जूही, काजल, खुशबू प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया. इन सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.वहीं कॉलेज की सुशीला एवं दीपक को बेस्ट परफोरमर टू सेली ब्रेशन ऑफ 66 वां एनसीसी दिवस का पुरस्कार मिला. वहीं दौर प्रतियोगिता में मनीषा, सुशीला, प्रियंका, लोकेश राज, दीपक, अखिलेश क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. एकल नृत्य में निशा कुमारी एवं मो आतीफ को प्रथम एवं द्वितीय स्थान का पुरस्कार मिला. शंकर को मिला हर्ट ऑफ टीपी कॉलेज का पुरस्कार समापन समारोह के दौरान हर्ट ऑफ टीपी कॉलेज का पुरस्कार छात्र शंकर कुमार को मिला. वहीं निबंध प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में प्रियंका कुमारी,निशा कुमारी, निधि कुमार एवं बालक वर्ग में दीपक, विश्वनाथ कुमार एवं गुड्डु कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहा. संगीत में राधेश्याम कुमार प्रथम, शंकर कुमार द्वितीय एवं विश्वनाथ कुमार तृतीय स्थान पर रहे. वहीं नाटक में दिलखुश, अशोक एवं सुशीला को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया. वाद्य में गुड्डु एवं अमित विजेता व उप विजेता बने. पीएचडी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने की त्राहिमाम बैठक मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में पीएचडी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने त्राहिमाम बैठक आयोजित की. बैठक में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पीएचडी धारक अभ्यर्थियों के साथ किये गये सौतेला व्यवहार को लेकर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी. बैठक में कहा गया कि नियुक्ति में पीएचडी की आर्हता को जान बूझ कर खास लोगों द्वारा समाप्त करने की साजिश रची जा रही है. ऐसी परिस्थिति में देश के विभिन्न राज्यों ें व्याख्याता की परीक्षा पर तत्काल रोक लगा दी गयी है. हालांकि बगल के झारखंड राज्य में इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. मौके पर कहा गया कि सरकार बीपीएससी द्वारा जारी इंटरव्यू पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जायी और इंटरव्यू से वंचित छात्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए इंटरव्यू प्रारंभ की जाये. संघ के इस माग को अगर सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जाता है तो संघ के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन की जायेगी, इस आंदोलन की पूर्ण जवाबदेही सरकार की होगी. बैठक में पीएचडी अभ्यर्थी संघ के डा अमित कुमार, अरूण कुमार, अशोक कुमार, शशि शेखर यादव, प्रभात रंजन, सतीश कुमार, प्रेम शंकर कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे. स्वाभिमान व स्वतंत्रता की भाषा है हिंदी मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित पीजी हिंदी विभाग में भाषाई अस्मिता और हिंदी नामक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी की अध्यक्षता डा विनय कुमार चौधरी ने की. मौके पर डा सिद्धेश्वर काश्यप ने कहा कि किसी राष्ट्र की अस्मिता, संस्कृति सत्ता और भाषा पर आश्रित है. उन्होंने कहा कि आज भी हिंदी स्वाभिमान और स्वतंत्रता की भाषा है. डा मनोज पराशर ने कहा कि राष्ट्र भाषा हिंदी साहित्य और संस्कृति की भाषा है. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डा भूपेंद्र मधेपुरी, डा श्यामल किशोर प्रसाद, डा सुनील कुमार ने अपने अपने विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर डा मनोज, डा एहसक शाम, कृष्ण मुरारी, अमेंद्र, सुनील, रूपा अन्नू सहित अन्य मौजूद थे. सेमेस्टर प्रणाली पर आधारित पाठ्यक्रम अब तक उपलब्ध नहीं मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित पीजी विभाग सहित विभिन्न विभागों को पत्र लिख कर उप कुलसचिव शैक्षणिक डा नरेंद्र श्रीवास्तव ने सेमेस्टर प्रणाली पर आधारित पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने को कहा है. जिसमें पीजी जंतु विज्ञान विभाग, अंगरेजी विभाग, मैथिली विभाग, गृह विज्ञान विभाग एवं मनो विज्ञान विभाग एवं बंगला पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया को यह पत्र लिखा गया है. पत्र में कहा गया है कि सेमेस्टर प्रणाली पर आधारित पाठ्यक्रम का प्रारूप पूर्णत सभी विभागों से कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया जा सका है. जिसके कारण विद्वत परिषद में इस पर विचार किया जाना संभव नहीं हो सका. इस पर कुलपति डा विनोद कुमार भी संज्ञान ले चूके है. सुशांत स्मृति युवा प्रतियोगिता 24 जनवरी से शुरू जिला मुख्यालय स्थित पार्वती विज्ञान महाविद्यालय परिसर में 29 वीं सुशांत स्मृति युवा प्रतियोगिता 2016, 24 जनवरी से शुरू होने जा रही है. प्रतियोगिता के पहले दिन स्थल चित्रकारी प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा. वहीं 07 फरवरी को भाषण प्रतियोगिता एवं भारतीय सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस आश्य की जानकारी आयोजन समिति के सचिव डा आलोक कुमार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










