बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौत

Published at :30 Nov 2015 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौत

बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौतएनएच-106 पर अमहा साइफन के पास की घटनाबाइक ने पीछे से सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में मारी टक्करबाइक सवार की घटनास्थल पर गयी जानप्रतिनिधि, पिपरा(सुपौल)एनएच-106 पर अमहा साइफन के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टेढ़ी दीप […]

विज्ञापन

बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौतएनएच-106 पर अमहा साइफन के पास की घटनाबाइक ने पीछे से सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में मारी टक्करबाइक सवार की घटनास्थल पर गयी जानप्रतिनिधि, पिपरा(सुपौल)एनएच-106 पर अमहा साइफन के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टेढ़ी दीप नगर निवासी शिक्षक उमेश मंडल (55 वर्ष) बताया जा रहा है जो अपने सिंहेश्वर स्थित ससुराल से पत्नी के साथ वापस घर लौट रहा था.बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्तअमहा साइफन के पास पूर्व से एक ट्रैक्टर खड़ी थी. बाइक चालक अंधेरे की वजह से उक्त ट्रैक्टर को नहीं देख सका और बाइक ट्रैक्टर के ट्रेलर से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. बाइक चालक उमेश मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी. पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पिपरा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन