महोत्सव में राजस्थान के कलाकार बिखरेंगे लोक छटा

Published at :30 Nov 2015 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
महोत्सव में राजस्थान के कलाकार बिखरेंगे लोक छटा

महोत्सव में राजस्थान के कलाकार बिखरेंगे लोक छटा उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारी जोरों पर सहरसा सदर. पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के महिषी प्रखंड स्थित उग्रतारा धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारी जोरों पर है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला […]

विज्ञापन

महोत्सव में राजस्थान के कलाकार बिखरेंगे लोक छटा उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारी जोरों पर सहरसा सदर. पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के महिषी प्रखंड स्थित उग्रतारा धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारी जोरों पर है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन महोत्सव की सफलता व उसकी विशिष्टता को ध्यान में रखकर महोत्सव की तैयारी में जुट गयी है.14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश के कई नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति होगी. 14 दिसंबर उद्घाटन के दिन निनाद नृत्य नाटिका समूह के द्वारा मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति के बाद राजस्थान के कलाकारों द्वारा वहां की लोक संस्कृति से जुड़ी काल-बेलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की जायेगी. 15 दिसंबर को 11 बजे प्रात: से मंडन धाम में आयोजित सेमिनार में देश के कोने-कोने से आये विद्वानों विषय वस्तु पर उद्बोधन दिया जायेगा. संध्याकालीन में राजकमल चौधरी क्रीड़ा मैदान के मुख्य मंच से एक शाम मैथिली के नाम गीत-संगीत व नृत्यों की प्रस्तुति की जायेगी. इस कार्यक्रम में जनकपुर धाम हेलो मिथिला के कलाकारों की प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया जायेगा. महोत्सव के अंतिम दिन सेमिनार बाद मुख्य मंच से सुर सम्राट मुम्बई से पहुंचे विनोद राठौर द्वारा एक से बढ़ कर एक गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया जायेगा. महोत्सव के तीनों दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा भी कोसी की लोक संस्कृति से जुड़ी गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुति से महोत्सव को गुलजार बनाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन