वद्यिालय शक्षिा समिति का प्रशक्षिण शुरू

Published at :30 Nov 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
वद्यिालय शक्षिा समिति का प्रशक्षिण शुरू

विद्यालय शिक्षा समिति का प्रशिक्षण शुरू सत्तर कटैया. प्रखंड के विभिन्न सीआरसी केंद्रों पर सर्व शिक्षा अभियान द्वारा तीन दिवसीय विद्यालय शिक्षा समिति को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया गया है. मध्य विद्यालय खदियाही में प्रशिक्षक संजीव ठाकुर, ब्रजेश कुमार, लालबहादुर कुमार व शंकर कुमार खां द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर […]

विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा समिति का प्रशिक्षण शुरू सत्तर कटैया. प्रखंड के विभिन्न सीआरसी केंद्रों पर सर्व शिक्षा अभियान द्वारा तीन दिवसीय विद्यालय शिक्षा समिति को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया गया है. मध्य विद्यालय खदियाही में प्रशिक्षक संजीव ठाकुर, ब्रजेश कुमार, लालबहादुर कुमार व शंकर कुमार खां द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर बीईओ राजेंद्र ठाकुर, बीआरसीसी शत्रुघ्न कुमार, सीआरसीसी महेश कुमार, प्रधानाध्यापिका निर्मला कुमारी, उपेन्द्र राम, शत्रुन यादव, मिश्री राम, रणधीर कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे. —————————-टीएचआर बंटा सत्तर कटैया. बाल विकास परियोजना के तहत संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सोमवार को सामान्य टीएचआर का वितरण किया गया. टीएचआर वितरण का निरीक्षण सीडीपीओ राजकुमारी सिंह, सुपरवाइजर भारती झा सोनी प्रकाश, नीतू कुमारी, अनुष्का कुमारी द्वारा किया गया. —————प्रतियोगिता आयोजित सत्तर कटैया. कन्या मध्य विद्यालय पंचगछिया में सोमवार को नि:शक्त बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर राजेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे. ——————-पंचायती राज व हमारी भागीदारी पर संगोष्ठी महिषी. मुख्यालय स्थित कोसी सेवा सदन में कासा प्रोजेक्ट के तत्वावधान में पंचायती राज व्यवस्था में ग्रामीणों के मौलिक अधिकार व कर्तव्य विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित कर आमजनों को जागृत कर समाज में जनजागरूकता फैलाने कर्तव्यबोध कराया गया. सदन के सचिव राजेन्द्र झा की अध्यक्षता व जयंत कुमार के मंच संचालन में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को सरकार द्वारा जनहित में जारी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व उसमें जनभागीदारी पर विस्तृत चर्चा करते हुए समाज में दबे, कुचले, शोषितों व अन्य करणों से लाभ से वंचित नागरिकों को उनके अधिकार दिलाने में आम सहभागिता बढ़ाने की बात कही. कार्यक्रम को ग्राम्यशील सुपौल के चंद्रशेखर, बचपन बचाओ आंदोलन के घुरण महतो, पंसस आदित्यनाथ झा, लाल सितारा, जीविका के निखिल कुमार व कासा के देवेन्द्र कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आगामी एक अप्रैल से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाये जाने की घोषणा को उपस्थित लोगों ने समाज निर्माण के नेक कदम की संज्ञा देते संकल्प पर दृढ़ प्रतिज्ञ होने की कामना की. इस मौके पर चाइल्डलाइन के परमेश्वर, पुष्पा, सुमन कुमार मिश्र, केदार मिश्र सहित अन्य मौजूद थे. —————-जिला प्रशासन को साधुवाद महिषी. आश्विन नवरात्र में आदर्श आचार संहिता के कारण लंबित उग्रतारा महोत्सव का आगामी 14, 15 व 16 दिसंबर को संपन्न कराने की पहल तेज होने से आमजनों में हर्ष व्याप्त है. स्थानीय ग्रामीण प्रो अशोक कुमार झा, भवनाथ चौधरी, देवेन्द्र कुमार झा चुन्नू, अधिवक्ता राज चौधरी, फेकू सादा, दशरथ पासवा, सुरो राम, हीरा महतो सहित अन्य ने डीएम द्वारा महोत्सव की शुरूआत की पहल का स्वागत करते हुए साधुवाद दिया है. लोगों ने स्थानीय संस्कृति के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम व सेमिनार कराने की मांग की है. —————–सड़क पर गिरे बिजली पोल से परेशानी सहरसा शहर. बिजली विभाग द्वारा महीनों पूर्व मुख्य सड़क किनारे बिजली के पोल रखे जाने से आये दिन दुर्घटना होती रहती है. विभाग द्वारा पूरब बाजार स्थित रेलवे ढ़ाला के निकट बिजली पोल महीनों पूर्व गाड़ने के उद्देश्य से गिराये गये लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण ये पोल आज तक सड़क किनारे दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं. कई लोग इससे जख्मी तक हो चुके हैं. ———-जिला परिषद की जमीन का हो रहा अतिक्रमण सहरसा शहर. जिला परिषद की पूरब बाजार राजकीय गर्ल्स स्कूल के निकट की जमीन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमित की जा रही है. धीरे-धीरे यह अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. जिला परिषद अगर सोई रही तो वह दिन दूर नहीं जब वहां पड़े खाली जमीन अतिक्रमण का शिकार न हो जाये. फिर उसे खाली कराने में प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़े. ————–बाइक चोर समझ युवक की पिटाई सहरसा शहर. स्थानीय रिफ्यूजी कालोनी चौक पर बाइक चोर के संदेह में लोगों ने युवक की भरपूर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुअनि रामेश्वर साफी मौके पर पहुंचे जहां उक्त युवक को साथ लेकर थाना ले गयी. गिरफ्तार युवक सौर बाजार महेशपुर निवासी 25 वर्षीय शिवकुमार ने बताया कि वह रिफ्यूजी चौक पर खाद-बीज खरीदने गया था. वहां से निकलते वक्त भूलवश अपनी जैसी दूसरे की गाड़ी (हीरो स्पेलेंडर) जो मेरी चाभी से खुल गयी थी, उसे लेकर दूसरी दुकान पर गया. जहां दूसरे की गाड़ी होने का पता चला तो वापस लौटाने वहां गया. जहां लोगों ने गलतफहमी में मेरी पिटाई कर दी. पुअनि श्री साफी ने बताया कि दोनों गाड़ी ऑनर से पूछताछ की जा रही है. ————–ब्लड बैंक का होगा मरम्मत सहरसा सिटी. सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक का मरम्मत जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा करवाया जायेगा. डीपीएम आसित रंजन ने बताया कि लगभग ढ़ाई लाख की लागत से बैंक का ग्रिल, रंगाई, पुताई व मरम्मत कराया जायेगा. ————-बाइक चोरी सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी रूकने का नाम नहीं ले रहा है. चोरों ने बीते 27 नवंबर को कचहरी रोड स्थित कृष्णा होटल के संचालक संतोष कुमार की बाइक बीआर-19-ई-5089 चोरी कर ली. पीड़ित ने बताया कि होटल बंद कर जब बाहर आया तो बाइक गायब थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन