हेडिंग : महावीर प्रतिमा चोरी को लेकर एक हिरासत में

Published at :29 Nov 2015 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
हेडिंग : महावीर प्रतिमा चोरी को लेकर एक हिरासत में

हेडिंग : महावीर प्रतिमा चोरी को लेकर एक हिरासत में फोटो 14 सी अपराधियों व भगवान महावीर की चोरी गयी प्रतिमा की तलाश में खोजी कुत्ता को लेकर छापेमारी करती पुलिस.-एसआइटी का किया गठन -डॉग स्क्वाड मंगाया -एसएफएल की टीम भी जमुई पहुंचीप्रतिनिधि, जमुईजिले के खैरा प्रखंड के जन्मस्थान से बीते शुक्रवार की रात्रि चोरी […]

विज्ञापन

हेडिंग : महावीर प्रतिमा चोरी को लेकर एक हिरासत में फोटो 14 सी अपराधियों व भगवान महावीर की चोरी गयी प्रतिमा की तलाश में खोजी कुत्ता को लेकर छापेमारी करती पुलिस.-एसआइटी का किया गठन -डॉग स्क्वाड मंगाया -एसएफएल की टीम भी जमुई पहुंचीप्रतिनिधि, जमुईजिले के खैरा प्रखंड के जन्मस्थान से बीते शुक्रवार की रात्रि चोरी हुए भगवान महावीर की प्रतिमा को लेकर पुलिस प्रशासन ने जिला मुख्यालय सहित सीमावर्ती इलाकों में रविवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. मूर्ति चोरी की घटना को लेकर जिला मुख्यालय के चौक-चौराहा पर पुलिस जवानों ने शनिवार संध्या और रविवार को भी वाहन चालकों की तलाशी ली. इसके अलावा खैरा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणा भाग के जंगल व सीमावर्ती क्षेत्र में सीआरपीएफ एवं एसएसबी जवानों ने सघन छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस जवान खोजी कुत्ता का भी सहारा लेकर रविवार को दिन भर छापेमारी की. जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस खैरा थाना क्षेत्र के ही रोपावेल गांव से शंकर साव को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है. इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से कार्य कर रही है. इसे लेकर एसआइटी का गठन किया गया है. डॉग स्क्वाड भी मंगाया गया है. एसएफएल की टीम भी जमुई पहुंच गयी है. पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि पुलिस मंदिर के गार्ड सहित दो अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जो प्रतिमा के पता लगाने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी तक चलता रहेगा. जल्द ही मूर्ति का पता लगा लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन