---केंद्र सरकार करना चाह रही है शक्षिा का बाजारीकरण : कन्हैया

Published at :28 Nov 2015 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
---केंद्र सरकार करना चाह रही है शक्षिा का बाजारीकरण : कन्हैया

—केंद्र सरकार करना चाह रही है शिक्षा का बाजारीकरण : कन्हैया सहरसा शहर. केंद्र सरकार डब्लूटीओ के साथ समझौता कर शिक्षा का बाजारीकरण करना चाह रही है. जब शिक्षा, स्वास्थ्य का बाजारीकरण हो जायेगा तो सरकार के पास जनता के लिए कोई कार्य नही बचेगा. यह बातें गांधी पथ स्थित एआइएसएफ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता […]

विज्ञापन

—केंद्र सरकार करना चाह रही है शिक्षा का बाजारीकरण : कन्हैया सहरसा शहर. केंद्र सरकार डब्लूटीओ के साथ समझौता कर शिक्षा का बाजारीकरण करना चाह रही है. जब शिक्षा, स्वास्थ्य का बाजारीकरण हो जायेगा तो सरकार के पास जनता के लिए कोई कार्य नही बचेगा. यह बातें गांधी पथ स्थित एआइएसएफ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कही. उन्होंने कहा कि जेनेवा में 15 दिसंबर को डब्लूटीओ की होने वाली बैठक में यदि पीएम शिक्षा से संबंधित समझौता करेंगे तो उच्च शिक्षा लोगों से दूर हो जायेगी. लगभग सभी छात्र संगठन इसका विरोध कर रहे हैं. सरकार के इस समझौते के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के लिये छात्रों को जागरूक किया जा रहा है. इसी संदर्भ में वह बिहार दौरे पर आये हैं. देश व्यापी आंदोलन के तहत सात दिसंबर को जंतर मंतर पर, आठ दिसंबर को डब्लूटीओ कार्यालय व नौ दिसंबर को संसद भवन पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर राज्य सचिव सुशील कुमार, जिलाध्यक्ष चौसन कुमार, शंकर कुमार, कुणाल किशोर, नीतेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे. फोटो- जेएनयू 14 – संबोधित करते जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन