कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा होती है अनावृत

Published at :28 Nov 2015 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा होती है अनावृत

कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा होती है अनावृत बाल दिवस पर माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमसहरसा शहर. नया बाजार स्थित माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दे सहपाठी, शिक्षक -शिक्षिकाओं सहित […]

विज्ञापन

कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा होती है अनावृत बाल दिवस पर माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमसहरसा शहर. नया बाजार स्थित माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दे सहपाठी, शिक्षक -शिक्षिकाओं सहित आगत अतिथियों का मनोरंजन किया. स्कूली कार्यक्रम में एकल, युगल व सामूहिक नृत्यों के अलावा रिकार्डिंग डांस व प्रसहन की प्रस्तुति पर बच्चों ने भरपूर तालियां बटोरी. पांचवीं कक्षा के अंकु र अनिकेत ने डांस के लिजेंड हैं हम.. व चौथी के अपूर्व अनिकेत ने आंखों-आंखों में बस लिया.. पर रिकार्डिंग डांस कर खूब वाहवाही बटोरी. वहीं छात्रा सुप्रिया ने भी अपने रिकार्डिंग डांस से सबका मन मोह लिया. यूकेजी की मिशिता व नर्सरी की नव्या कविता व राइम्स सुना खूब प्रशंसा पायी. कार्यक्रम संपन्न होने पर बच्चों को संबोधित करते स्कूल के प्राचार्य राज कुमार ने कहा कि बच्चों को मंच प्रदान करने से उनकी झिझक समाप्त होती है. उनकी सांस्कृतिक गतिविधियों को सही आयाम मिलता है. उनके अंदर की छिपी प्रतिभा अनावृत होती है. शिक्षिका सुश्री नेहा के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिक्षक चंद्रकांत झा, अभय कुमार, त्रिलोक कुमार, पंकज कुमर, अमित कुमार, विभा सिंह, अमृता कुमारी, प्रभा कुमारी, टूना आदि मौजूद थे. फोटो-स्कूल 6 व 7- कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा व मौजूद स्कूली बच्चे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन