ओवरब्रिज: सड़क जाम में गुजर जाती है जिंदगी

Published at :27 Nov 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
ओवरब्रिज: सड़क जाम में गुजर जाती है जिंदगी

ओवरब्रिज: सड़क जाम में गुजर जाती है जिंदगी प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश होगा कल्याणप्रतिनिधि, सहरसा नगर विकास का रास्ता सड़क, पुल और पुलिया से होकर ही गुजरता है. खासकर शहर के बंगाली बाजार में ओवरब्रिज का सीधा जुड़ाव यहां के बाजार की अर्थव्यवस्था और यहां के जीवन की रफ्तार से जुड़ा हुआ है. आखिर […]

विज्ञापन

ओवरब्रिज: सड़क जाम में गुजर जाती है जिंदगी प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश होगा कल्याणप्रतिनिधि, सहरसा नगर विकास का रास्ता सड़क, पुल और पुलिया से होकर ही गुजरता है. खासकर शहर के बंगाली बाजार में ओवरब्रिज का सीधा जुड़ाव यहां के बाजार की अर्थव्यवस्था और यहां के जीवन की रफ्तार से जुड़ा हुआ है. आखिर इतनी बड़ी आवश्यकता को अमली जामा पहनाने के बजाय राज्य सरकार चिर निंद्रा में सोयी हुई है. पाठकों का कहना है कि सभी प्रकार का संसाधन उपलब्ध रहने के बावजूद चिलचिलाती धूप और कड़ाके की ठंड में महाजाम के दौरान वे पल-पल कु व्यवस्था के शिकार होते हैं. यह सवाल मस्तिष्क में कौंधता रहता है कि आखिर हम कब तक चुप्पी साधे रहेंगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि राज्य सरकार अपना शेयर निर्गत कर जनता को सुविधा प्रदान करे. बहुमूल्य है समय, सदुपयोग होगारोजाना सड़क जाम में फंसना और गंतव्य तक देर से पहुंचना शहर की नियति बन चुकी है. कई बार तो बंगाली बाजार का जाम लोगों के अचूक बहाने का काम करता है, जिसमें अविश्वास की कहीं कोई गुंजाइश ही नहीं रह जाती है. ऐसे में ओवरब्रिज के न होने का दुष्प्रभाव का पता चलता है. वर्तमान में लोगों की जिंदगी जहां प्रतिस्पर्द्धा पर टिकी हुई है, वहां जिंदगी का एक चौथाई हिस्सा सड़क जाम में गुजार देना कहां तक न्यायोचित है. सड़क जाम से होती है परेशानीमहिषी के सुनील कहते हैं कि ओवरब्रिज नहीं बनने से आमलोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है. जनप्रतिनिधियों को ओवरब्रिज के लिए संघर्ष करना चाहिए. सिमरी के राजेश चौधरी कहते हैं कि सीएम नीतीश कुमार को ओवरब्रिज के लिए पहल करनी चाहिए. ओवरब्रिज के बिना कोसी में विकास का दावा गलत होगा. शहर के विशाल कुमार बिट्टु कहते हैं कि ओवरब्रिज जनता की मांग है, जनप्रतिनिधियों को संघर्ष करना होगा. सहरसा के अविनाश आनंद ने कहा कि ओवरब्रिज के मुद्दे पर जनप्रतिनिधि जनता को भ्रमित कर रहे हैं.सुनिए सरकारप्रभात खबर द्वारा शहर में ओवरब्रिज की मांग को लेकर आप पाठकों के सहयोग से बीते चार वर्षों में कई निर्णायक लड़ाई लड़ी गयी है. जिसका परिणाम है कि अब निर्माण का अड़ंगा समाप्त होने लगा है. अब जरुरत है हम, आप व राज्य सरकार के सजग होने की. सड़क जाम से जुड़े अनुभव व तस्वीर हमसे साझा करे. फोन व व्हाट्सएप: 94318-07274 फोटो- जाम 1 – जाम लगने के बाद पैदल निकलने के लिए भी करनी पड़ती है जद्दोजहद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन