खरसावां पुलिस का कमाल, पांच लोगों को मिला खोया हुआ मोबाइल, खिल उठे चेहरे 

Updated:
विज्ञापन
Saraikela Kharsawan News

गुम हुए मोबाइल मिलने के बाद प्रशन्नता व्यक्त करते लोग, साथ में खरसावां थाना प्रभारी

Seraikela Kharsawan News: खरसावां पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से पांच लोगों के गुम हुए मोबाइल बरामद कर उन्हें सम्मानपूर्वक वापस सौंपा, जिससे लोगों में खुशी और पुलिस पर भरोसा बढ़ा.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News: झारखंड में खरसावां पुलिस ने पांच लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल वापस दिलाए. थाना परिसर में एक साधारण कार्यक्रम में थाना प्रभारी गौरव कुमार ने सभी को उनके मोबाइल सम्मानपूर्वक लौटाए. कई महीनों बाद अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे. सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने सभी मोबाइल बरामद किए और असली मालिकों को वापस सौंप दिए.

डेढ़ साल बाद मिला मोबाइल

खरसावां पुलिस ने 13 अक्टूबर 2024 में गुम हुए खरसावां के मणीडीह (पदमपुर) गांव के अमन सामड़ के मोबाइल को बरामद कर वापस लौटाया. अमन सामड़ ने खरसावां पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि करीब डेढ़ साल पहले गुम हुए मोबाइल फोन मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उन्हें अपना फोन वापस मिल गया.

अन्य लोगों को भी मिला मोबाइल

इसके अलावा, खरसावां के संतारी गांव के रंजन कुमार पाल, जोजोकुड़मा के इस्माइल सिंह बोरमा, कुचाई के बडाचाकड़ी गांव के राम गुंदुवा का मोबाइल फोन दिसंबर 2025 में गुम हुआ था, जबकि रीडिंग के जयप्रकाश हेंब्रमन का मोबाईल फोन फरवरी 2026 को गुम हुआ था. इन्हें भी खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने खोया हुआ फोन वापस किया. 

पुलिस के प्रति बढ़ा विश्वास

पांच-छह महीने तक मोबाइल का कोई पता नहीं चलने से लोग उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन खरसावां पुलिस की सक्रियता से सभी को उनके मोबाइल वापस मिल गए. इससे लोगों का पुलिस पर भरोसा और सम्मान बढ़ा है. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि जन शिकायतों का तेजी से समाधान किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें: झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola