जेई पर छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज

सहरसा : सिटी सदर थाना क्षेत्र के सराही निवासी पथ निर्माण विभाग में कार्यरत जेई आलोक कुमार व योजना एवं विकास विभाग में कार्यरत जेई आशीष कुमार सहित अन्य पर सदर थाना में छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. दिये आवेदन में राधा देवी ने कहा कि बुधवार की शाम भगवती स्थान […]
सहरसा : सिटी सदर थाना क्षेत्र के सराही निवासी पथ निर्माण विभाग में कार्यरत जेई आलोक कुमार व योजना एवं विकास विभाग में कार्यरत जेई आशीष कुमार सहित अन्य पर सदर थाना में छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. दिये आवेदन में राधा देवी ने कहा कि बुधवार की शाम भगवती स्थान से पूजा कर वापस आ रही थी.
सड़क पर आते ही आशीष मालाकार, आलोक मालाकार, चंदन यादव, रवींद्र अचानक घेर गाली-गलौज करने लगा. आलोक मालाकार मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा. आशीष मालाकार मेरा हाथ पकड़कर अपने घर की तरफ ले जाने लगा. हो-हल्ला करने पर ग्रामीण अवध साह सहित अन्य ने आकर बचाया. इसी बीच चंदन यादव ने गले से सोने का चेन छीन पीटने लगा.
घटना की जानकारी पति को दी. वे आलोक व आशीष के पिता रामानाथ मालाकार को कहने गये. तो वह बोला कि मेरा बेटा मेरी बात नहीं सुनता है. आपको जो करना है कीजिए. मालूम हो कि जेई ने सराही के वार्ड पार्षद सहित अन्य पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया था. … मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, सहरसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










