एसपी ने सदर थाना में की कांडों की समीक्षा

एसपी ने सदर थाना में की कांडों की समीक्षा अनुसंधान में तेजी लाने का दिया निर्देश सहरसा सिटी. सदर थाना में बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कांडों की समीक्षा की. एसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं स एक -एक कर बुला कांडों की समीक्षा की. पदाधिकारियों से सभी कांडों का अद्यतन जानकारी लेकर कांड निष्पादन […]
एसपी ने सदर थाना में की कांडों की समीक्षा अनुसंधान में तेजी लाने का दिया निर्देश सहरसा सिटी. सदर थाना में बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कांडों की समीक्षा की. एसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं स एक -एक कर बुला कांडों की समीक्षा की. पदाधिकारियों से सभी कांडों का अद्यतन जानकारी लेकर कांड निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस बाबत एसपी श्री कुमार ने बताया कि अनुसंधानकर्ताओं के पास कई मामले लंबित रहने के कारण बोझ बढ़ता ही जा रहा है. जिसके कारण सभी पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूबरू होकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. उन्होंने थानाध्यक्ष को गश्ती तेज करने, अपराधियों की धर-पकड़ तेज करने व मामले के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह, क्राइम रीडर विनोद सिंह, पुअनि उमाकांत उपाध्याय, उमेश प्रसाद, मो निजामुद्दीन, सुरेंद्र यादव, अरविंद मिश्रा, कमलेश सिंह, शंभू यादव,शंभू नाथ तिवारी सहित अन्य मौजूद थे. फोटो -एसपी 14- कांडों की समीक्षा करते एसपी बिनोद कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










