बाइक सवार बदमाशों ने युवक से 52 हजार छीना

Published at :26 Nov 2015 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने युवक से 52 हजार छीना

बाइक सवार बदमाशों ने युवक से 52 हजार छीना सदर थाना क्षेत्र की घटना सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा बायपास रोड स्थित बनबारी शंकर महाविद्यालय के समीप भोटिया बलवाहाट निवासी प्रभाकर सिंह से 52 हजार रुपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित ने बताया कि वह अपने संबंधी के यहां […]

विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने युवक से 52 हजार छीना सदर थाना क्षेत्र की घटना

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा बायपास रोड स्थित बनबारी शंकर महाविद्यालय के समीप भोटिया बलवाहाट निवासी प्रभाकर सिंह से 52 हजार रुपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित ने बताया कि वह अपने संबंधी के यहां श्राद्ध कर्म में भाग लेने जम्हरा अपनी बाइक से जा रहा था.

संबंधी ने 50 हजार रुपये की मदद करने को कहा था. 12 हजार रुपये मेरे पास था और 40 हजार रुपये की निकासी के लिए कचहरी स्थित एसबीआइ एटीएम गया था.

लिंक फेल रहने के कारण कचहरी चौक स्थित इंडिगो एटीएम से रुपये की निकासी कर बाइक से विदा हुआ. कॉलेज के समीप दो बिना नंबर की अपाची बाइक, जिसका रंग ग्रे व ब्लैक था, पर सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर हथियार का भय दिखा कर पैंट के जेब में रखे 52 हजार रुपये छीन लिये.

चारों युवक को हल्की-हल्की दाढ़ी थी और सभी 25-26 वर्ष उम्र के थे. मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दे दी गयी है. दिनदहाड़े इस तरह की घटना से लोगों में भय व्याप्त है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. फोटो- पीडि़त 11: पीड़ित प्रभाकर सिंह.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन