नाम, पता या फोटो बदलने के लिए अब देने होंगे इतने रुपये; जानिए कहां मिलेगी 'फ्री' सेवा

Published by :Abhishek Pandey
Published at :03 May 2026 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar Card Update

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया )

Aadhaar Update Charges: आधार कार्ड में नाम, पता या फोटो बदलवाना अब पड़ सकता है महंगा! UIDAI ने अपडेट किए नए सर्विस चार्जेस. जानिए कहां आप 75 रुपये बचा सकते हैं और किन कामों के लिए देने होंगे 125 रुपये.

विज्ञापन

Aadhaar Update Charges: आधार कार्ड में जानकारी अपडेट रखना अब न केवल जरूरत है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी अनिवार्य है. UIDAI ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए आधार अपडेट की नई दरों की जानकारी साझा की है. अगर आप आधार केंद्र जाने की योजना बना रहे हैं, तो इन चार्जेस को नोट कर लें:

डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता, DOB, मोबाइल): ₹75

अगर आप अपने आधार में नाम, पता, जन्मतिथि (DOB), मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी जैसी जानकारी अपडेट कराना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ₹75 का शुल्क देना होगा. चूंकि हर बार अपडेट पर ₹75 लगते हैं, इसलिए कोशिश करें कि सभी बदलाव एक ही बार में करवा लें ताकि बार-बार पैसे न देने पड़ें.

बायोमेट्रिक अपडेट (फोटो, फिंगरप्रिंट, आईरिस): ₹125

अपनी फोटो बदलवाने या फिंगरप्रिंट/आईरिस स्कैन को दोबारा अपडेट कराने के लिए आपको ₹125 खर्च करने होंगे. यह अपडेट अक्सर तब जरूरी होता है जब ऑथेंटिकेशन में दिक्कत आ रही हो.

बच्चों के लिए खास राहत: ‘फ्री’ बायोमेट्रिक

UIDAI ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी राहत दी है.

5 से 17 साल तक के बच्चों के लिए ‘अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट’ (Mandatory Biometric Update) पूरी तरह फ्री है. यह सुविधा एक तय समय सीमा तक ही उपलब्ध है, जिसके बाद इसे पेड (Paid) कर दिया जाता है.

डॉक्यूमेंट अपडेट: ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन

अपने आधार को सक्रिय रखने के लिए पहचान और पते का प्रमाण (POI/POA) जमा करना जरूरी है. यहां आप अपने पैसे बचा सकते हैं. केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट कराने पर आपको ₹75 देने होंगे.
अगर आप खुद ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट करते हैं, तो यह 30 सितंबर 2026 तक पूरी तरह फ्री है.

Also Read : EMI की टेंशन होगी खत्म, अगर समझ लिया सैलरी और लोन का यह गणित

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola