मद्य निषेध दिवस पर निकली जागरूकता रैली

मद्य निषेध दिवस पर निकली जागरूकता रैली उत्पाद विभाग ने निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन चयनित बच्चों को किया गया पुरस्कृत प्रतिनिधि, सहरसा शहरमद्य निषेध दिवस के मौके पर उत्पाद विभाग द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. जिले के विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राएं शराब से होने वाली […]
मद्य निषेध दिवस पर निकली जागरूकता रैली उत्पाद विभाग ने निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन चयनित बच्चों को किया गया पुरस्कृत प्रतिनिधि, सहरसा शहरमद्य निषेध दिवस के मौके पर उत्पाद विभाग द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. जिले के विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राएं शराब से होने वाली हानियों से संबंधित तख्तियां लिए नारे लगाते शहर के विभिन्न चौक -चौराहे से होते हुए पुन: जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचे. तख्तियों पर मद्यपान को मिटाना है, जीवन स्वस्थ बनाना है, लाता है यह दुख दर्द बीमारी, क्यों करते हो इससे यारी आदि विभिन्न तरह के स्लोगन लिखे हुए थे. तख्तियां लिए बच्चे शराब से होने वाली विकृति संबंधी नारे लगा लोगों को जागरूक कर रहे थे. वहीं मद्य निषेध दिवस के अवसर पर जिले के सरकारी व गैरसरकारी उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक उच्च विद्यालय मंे निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में निबंध में तीन व चित्रकला में तीन विजेताओं को जिला शिक्षा पदाधिकारी अब्दुल खालिक व उत्पाद अधीक्षक श्री रजनीश ने पुरस्कृत किया. निबंध प्रतियोगिता में रूपवती कन्या उच्च विद्यालय की नौवीं की छात्रा प्रेरणा कुमारी प्रथम, कलावती उच्च विद्यालय के 10 वीं के छात्र रजनीश कुमार द्वितीय तथा दुर्गा उच्च विद्यालय सिहौल के 10 वीं के छात्र विशाल कुमार तृतीय रहे. उधर चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की नौवीं की छात्रा अंजु कुमारी प्रथम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवहट्टा के वर्ग नौ के छात्र मिलन कुमार द्वितीय तथा दुर्गा उच्च विद्यालय की छात्रा श्रुती राय तृतीय रही. निर्णायक मंडल में शत्रुघ्न चौधरी, वंदना कुमारी, ज्योति महाराज, दीपक कुमार, विमल कुमार झा व चित्रकला में मो मिराज आलम, तमन्ना अली, दीपक कुमार, राजेश कुमार थे. कार्यक्रम में डीपीओ स्थापना नंदकिशोर राम, पीओ सतीश प्रसाद सिंह, पीओ माध्यमिक शिक्षा चन्द्रप्रकाश सहित उत्पाद निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे. फोटो – दिवस 5 – रैली को हरी झंडी दिखाते डीइओफोटो – दिवस 6 – सफल बच्चों को दिया गया पुरस्कार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










