महर्षि मेंहीं आश्रम में तोड़फोड़, विरोध में रोड जाम

Published at :25 Nov 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
महर्षि मेंहीं आश्रम में तोड़फोड़, विरोध में रोड जाम

महर्षि मेंहीं आश्रम में तोड़फोड़, विरोध में रोड जामसिमराहा स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में हुई तोड़फोड़मौके पर ही आरोपी को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले सुबह घटना की सूचना पर पहुंचे लोगों ने किया रोड जाम, आगजनी प्रतिनिधि, सहरसा सदर एक बार फिर उपद्रवियों की नहीं चली. प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए माहौल को नियंत्रित […]

विज्ञापन

महर्षि मेंहीं आश्रम में तोड़फोड़, विरोध में रोड जामसिमराहा स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में हुई तोड़फोड़मौके पर ही आरोपी को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले सुबह घटना की सूचना पर पहुंचे लोगों ने किया रोड जाम, आगजनी प्रतिनिधि, सहरसा सदर एक बार फिर उपद्रवियों की नहीं चली. प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए माहौल को नियंत्रित कर लिया. शहर के वार्ड नंबर 14 सिमराहा स्थित सद्गुरु रामानंद तपोभूमि महर्षि मेंहीं आश्रम में मंगलवार की देर रात एक युवक ने तोड़फोड़ किया. इसी दौरान आश्रम में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इधर, शहर में घटना की जानकारी आग की तरह फैल गयी. लोगों ने रोड जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की बात कही, इसके बाद लोग शांत हुए. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात मो सलीम नामक व्यक्ति आश्रम में प्रवेश किया और सद्गुरु रामानंद स्वामी के समाधि स्थल पर प्रवेश कर तोड़फोड़ कर समाधि को क्षतिग्रस्त कर दिया. उसी समय आश्रम में रह कर पढ़ाई कर रहा दिलखुश कुमार घटना के समय ही आश्रम में पहुंचा. तोड़फोड़ की जानकारी आश्रम में मौजूद संचालक देवव्रत बाबा को दी. इस दौरान मंदिर में सो रहे और लोग जग गये. मौके पर ही युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. सुबह होते ही आग की तरह फैल गयी खबरसुबह होते ही आश्रम में मंगलवार रात घटी घटना की खबर आसपड़ोस में आग की तरह फैल गयी. मामले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. घटना के विरोध में आश्रम के आसपास के व अन्य लोग सड़क पर उतर आये. रोड जाम व आगजनी की. आक्रोशित लोग शिवपुरी ढाला व पूर्व विधान पार्षद बलराम सिंह यादव के घर के निकट बाइपास सड़क को जाम कर धरना पर बैठ गये. सभी आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. जिला प्रशासन की सजगता से मिली राहत सड़क जाम व आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. सदर एसडीओ मो जहांगीर आलम, एएसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी व एसडीपीओ ने घटना स्थल पर पहुंच कर सड़क जाम व आगजनी कर रहे लोगों से वार्ता की. उपद्रवी पर सख्ती से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. सदर एसडीओ ने कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा. फोटो-आश्रम 10 व 11- महर्षि मेंही आश्रम में समाधि स्थल व मंडप में किया गया तोड़फोड़फोटो- आश्रम 12- मौके पर पहुंची पुलिस ने लिया जायजा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन