होटल व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग

Published at :22 Nov 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
होटल व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग

होटल व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंगदो जख्मीसदर थाना के मछली बाजार की घटनाव्यवसायी व उसके भाई पर चलायी गोलीपास के अंडा दुकानदार के पेट में लगी गोलीअपराधी गब्बर ने व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारीव्यवसायी के गले से छीना चेनपूर्व में भी दी थी जान से मारने की धमकीफोटो- घायल 3- आक्रोशितों को समझाते सदर […]

विज्ञापन

होटल व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंगदो जख्मीसदर थाना के मछली बाजार की घटनाव्यवसायी व उसके भाई पर चलायी गोलीपास के अंडा दुकानदार के पेट में लगी गोलीअपराधी गब्बर ने व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारीव्यवसायी के गले से छीना चेनपूर्व में भी दी थी जान से मारने की धमकीफोटो- घायल 3- आक्रोशितों को समझाते सदर थानाध्यक्ष संजय सिंहप्रतिनिधि, सहरसा सिटीसदर थाना क्षेत्र के मछली बाजार में शनिवार की देर शाम अपराधियों ने एक होटल व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग की. इसमें राजा होटल के संचालक मो एहसान व बगल में अंडा बेच रहे मो फैयाज आलम जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिये डॉक्टर ने रेफर कर दिया. परिजन गोली से जख्मी मो फैयाज को गांधी पथ स्थित सूर्या हॉस्पिटल ले गये. वहां पेट में फंसी गोली को निकाला गया. 15-20 अपराधी फायरिंग करते हुए दुकान में घुसेपुलिस को दिये बयान में होटल संचालक मो एहसान ने कहा कि शनिवार रात करीब नौ बजे अपने होटल के कैश काउंटर पर ग्राहक से रुपये ले रहे थे. दुकान से 30-40 फीट पश्चिम की तरफ से 15-20 अपराधी फायरिंग करते हुए दुकान में घुसे और मेरे कनपट्टी में तमंचा सटा दिया. गब्बर मल्लिक ने जैसे ही फायर करना चाहा, मैंने उसे परे धकेल दिया. गोली दूसरी तरफ लगी. भागने का प्रयास किया, तो गब्बर के चार-पांच दोस्तों ने मुझे पकड़ लिया. गब्बर ने मेरे गर्दन व माथे पर बट से मारा. 50 हजार रुपये मूल्य का सोने का चेन छीन लिया. किसी तरह दीवार फांद कर जान बचायी. सहरसा में गब्बर के अलावा कोई अपराधी नहींउसके बाद वे लोग अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. आवाज सुन कर मेरा भाई होटल की तरफ आया, तो उस पर भी गोली चलाने लगे. गोली मेरे भाई को नहीं लग कर अंडा दुकानदार मो फैयाज के हाथ व पेट में लगी. वह मौत से जूझ रहा है. गब्बर मल्लिक, बौआ मल्लिक, पटु मल्लिक, कल्लू, आदित्य सहित 10-15 अपराधियों ने जाते समय पांच लाख रंगदारी पहुंचाने को कहा. गाली-गलौज करते हुए कहा कि सहरसा में गब्बर के अलावा कोई अपराधी नही है. पीड़ित ने बताया कि इससे पूर्व भी उसने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसका सनहा एसडीओ के यहां दर्ज है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, क्यूआरटी प्रभारी मुकेश मंडल, पुअनि उमेश प्रसाद, एसपी गोपनीय के पुअनि मंगलेश कुमार, मो करीम सहित पुलिस बल घटना स्थल पहुंचे. मामले की जानकारी ली. अपराधी की गिरफ्तारी के लिये जुट गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन