बायोगैस बना रहे किसानों को नहीं मिलती है सहायता

Published at :21 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
बायोगैस बना रहे किसानों को नहीं मिलती है सहायता

बायोगैस बना रहे किसानों को नहीं मिलती है सहायता 50 से 55 हजार रुपये का आता है खर्च, 15 लोगों के परिवार का बन जाता है भोजनरोशनी की भी हो जाती है अच्छी व्यवस्थाप्रतिनिधि, बनमा ईटहरीबनमा ईटहरी प्रखंड के रसलपुर पंचायत के रसलपुर चौक के निकट सतीश प्रसाद के बासा पर बायो गैस (गोबर गैस) […]

विज्ञापन

बायोगैस बना रहे किसानों को नहीं मिलती है सहायता 50 से 55 हजार रुपये का आता है खर्च, 15 लोगों के परिवार का बन जाता है भोजनरोशनी की भी हो जाती है अच्छी व्यवस्थाप्रतिनिधि, बनमा ईटहरीबनमा ईटहरी प्रखंड के रसलपुर पंचायत के रसलपुर चौक के निकट सतीश प्रसाद के बासा पर बायो गैस (गोबर गैस) तैयार किया गया है. किसान अखिलेश यादव ने बताया कि गोबर गैस प्लांट का निर्माण करने में 50 से 55 हजार रुपये के बीच लागत आती है. जिस किसान के घर गाय व भैंस पाला जाता है. वही किसान गोबर गैस प्लांट का निर्माण करा सकते हैं. अखिलेश ने बताया कि इस प्लांट में सात दिन पर 10 से 15 किलोग्राम गोबर देने की जरूरत होती है. इस गोबर गैस से 15 लोगों के परिवार का भोजन एवं मवेशियों के लिए घट्ठा भी बनाया जाता है. रोशनी की भी अच्छी-खासी व्यवस्था हो जाती है. किसानों ने कहा कि यदि प्लांट के लिए किसानों को प्रोत्साहन मिलता तो गोबर का सही उपयोग होने से प्रदूषण पर भीविराम लगता और गरीब किसानों के घर की रसोई रौशन हो जाती. उन्होंने बताया कि बनमा प्रखंड के कई किसानों ने बायो गैस प्लांट का निर्माण तो कर लिया. लेकिन सहायता के लिए कृषि पदाधिकारी के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. सत्यापन के बाद मिलेगी राशिकिसान अखिलेश यादव ने बताया कि दूसरे राज्य से प्रशिक्षण लेकर वहां भी बायो गैस प्लांट का निर्माण कार्य किया. जिसका सर्वेक्षण कृषि विभाग के वरीय पदाधिकारी द्वारा करने के बावजूद प्रखंड कृषि पदाधिकारी का मदद नहीं मिलने के कारण छोटे-छोटे किसान इसका निर्माण नहीं करा पाते हैं. जबकि सहरसा जिले के कई प्रखंड जैसे पतरघट, सिमरी बख्तियारपुर, सोनवर्षा में भी गोबर गैस प्लांट का निर्माण किया गया है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविन्द्र कुमार राय ने बताया कि जो किसान गोबर गैस प्लांट का निर्माण कर लिया है. उस किसान को फार्म भरकर सत्यापन करने के बावजूद जिला कृषि कार्यालय से सरकारी सहायता के लिए किसान सलाहकार द्वारा सत्यापित करके सरकारी सहायता राशि किसान को दिया जायेगा. गोबर गैस प्लांट का निर्माण करने वाले किसान को सहायता दी जायेगी. फोटो- बायो 8- बायोगैस प्लांट की तसवीर लगा देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन