भाजपा की सरकार बनी तो अपराधी होंगे जेलमें

Published at :03 Nov 2015 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की सरकार बनी तो अपराधी होंगे जेलमें

भाजपा की सरकार बनी तो अपराधी हाेंगे जेलमेंकटिहार के कुम्हड़ी स्थित खेल मैदान में आयोजित चुनाव सभा में बोले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंहफोटो नं.10 कैप्सन मंच पर राजनाथ सिंह सहित प्रत्याशी व अन्य नेतागण.प्रतिनिधि, कदवा (कटिहार)प्रखंड मुख्यालय स्थित कुम्हड़ी के खेल मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कदवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा […]

विज्ञापन

भाजपा की सरकार बनी तो अपराधी हाेंगे जेलमेंकटिहार के कुम्हड़ी स्थित खेल मैदान में आयोजित चुनाव सभा में बोले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंहफोटो नं.10 कैप्सन मंच पर राजनाथ सिंह सहित प्रत्याशी व अन्य नेतागण.प्रतिनिधि, कदवा (कटिहार)प्रखंड मुख्यालय स्थित कुम्हड़ी के खेल मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कदवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ चंद्रभूषण ठाकुर के पक्ष में चुनाव सभा को संबोधित किया. इस दौरान राजनाथ ने कहा कि बिहार में बदलाव लाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है. उन्होंने बिहार की बदहाली के लिए नीतीश व लालू को जिम्मेवार ठहराया. उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बनने के छह से नौ माह के अंदर घटनाओं वारदातों को नियंत्रित कर लिया जायेगा और अपराधियों की जगह जेल में होगी. श्री सिंह ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी डॉ चंद्रभूषण ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. इस दौरान मंचासीन पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, विधान पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा और अशोक अग्रवाल, प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, पूर्व मुखिया ओमियो कुमार दास, प्रखंड महामंत्री डंडखोरा बेचन शर्मा, मनोज कुमार मंडल, मुखिया बिहारी लाल बूबना, मध्य प्रदेश के विधायक केके श्रीवास्तव, विधानसभा समन्वयक अनिल ठाकुर, असकंद सिंह, भाजपा प्रत्याशी डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, पूर्व प्रखंड प्रमुख रवि कुमार साह, विपिन बिहारी साह, गौरव गुप्ता आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन